Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले में निजी नलकूप खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होंगी कड़ी कार्रवाई, कलेक्टर एवं जिला मज... बैतूल में सेवामित्र की नई पहल: कारीगरों को स्वरोजगार का अवसर, नागरिकों को घर बैठे सेवाओं की सुविधा बैतूल में समान शिक्षा की मांग को लेकर जनयात्रा निकली बैतूल को 15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 21 नवंबर को विधायक हेमंत खंडेलवाल करेंगे लोकार्पण और भू... आखिर क्यों बदलती है दिवाली की डेट । जानिए 2036 तक की तारीख धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202...
Seva Mitra
Header Ad

मंडला में दिनदहाड़े लड़की का अपहरण, बाइक पर जबरन बैठाकर ले गए बदमाश

मंडला: मध्य प्रदेश के मण्डला जिले में दिनदहाड़े एक लड़की का अपहरण कर लिया गया। दो लड़कों ने एक लड़की को जबरन बाइक पर बैठाया और भाग गए। अब  इस घटनाक्रम की शिकायत परिजन और अन्य लोगों द्वारा मण्डला कोतवाली में की गई है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। दिनदहाड़े रिहायशी इलाके कटरा से एक कम्पूटर संस्थान क़े पास से बाइक सवार दो लोगो ने लड़की का अपहरण कर लिया।

दरअसल सारा घटना क्रम कटरा क़े कम्पूटर संस्थान क़े सामने का है। जहां लड़की का सामान उसके घर से आया था जिसे लेने वह एक और लड़की क़े साथ बाहर आती है। उसे पहले से ताक रहे बाइक सवार दो लोगों ने जबरन बाइक पर बैठा लिया और ले गए।

इस सारे घटना क्रम को साथ रही लड़की ने देखा और अन्य लोगों को जानकारी दी। जिस पर परिजन और अन्य लोगों द्वारा शिकायत कोतवाली पुलिस से की .. घटना क्रम पर पुलिस अधीक्षक का कहना है की लड़की की बात अपहरण कर्ताओं से पहले हुई उसके बाद लड़की को लड़कों क़े द्वारा ले जाया गया है, मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.