Logo
ब्रेकिंग
कोठीबाजार में अतिक्रमण हटाओ मुहिम की आशंका से हड़कंप, SDM ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण पत्नी ने साथ चलने किया इंकार,पति ने लगा ली फांसी,विवाद के कारण 24 घंटे बाद हुआ पीएम 57 CSC सेंटरों पर कार्रवाई,ID की ब्लॉक बरेठा में ट्राले ने तीन कारों, बाइक सवारों को कुचला, पुलिस ASI की पत्नी की मौत इंदौर में सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती दीपाली डागा को मिला रवींद्रनाथ टैगोर नेशनल ... जिला अस्पताल को बड़ा झटका — डॉक्टर आनंद मालवीय ने 15 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा मुलताई रेलवे स्टेशन पर ईमानदारी की मिसाल: जमात के लोगों की मदत से मिला सीमा का बैग कांग्रेस की पांच सदस्यीय जिला अनुशासन समिति गठित, पार्टीविरोधी गतिविधियों पर तत्काल होगी कार्रवाई 48 जिलों में फर्जी हाजिरी का फंडा — बैतूल के 5 डॉक्टर्स के भी सार्थक ऐप घोटाले में शामिल होने का आरो... टीचिंग में टेक्नोलॉजी के बेहतरीन उपयोग पर सतपुड़ा वैली को एल्ड्रोक इंडिया के-12 का राष्ट्रीय सम्मान
Header Ad

इंदौर में मोतियाबिंद ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत

इंदौर। स्वास्थ्य विभाग के हुकुमचंद अस्पताल में गुरुवार को मोतियाबिंद ऑपरेशन के दौरान नार्थ तोड़ा निवासी 62 वर्षीय ललिता पत्नी राजू की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद स्वजन ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें इंजेक्शन दिया, उसके बाद तबीयत बिगड़ गई। वह हमसे बात करते हुए ही ऑपरेशन थिएटर में गई थी। घटना के बाद डॉक्टरों ने हमें उचित जवाब तक नहीं दिया।

जिला अस्पताल ट्रांसफर किया गया

सीएमएचओ डॉ. बीएस सैत्या ने लापरवाही के आरोप के बाद ऑपरेशन करने वाली डॉ. कमला आर्य को जिला अस्पताल स्थानांतरित कर दिया है। वहीं मामले की जांच के लिए कमेटी भी बना दी है। डॉक्टरों का दावा है ऑपरेशन की तैयारी के दौरान प्रक्रिया से पहले ही महिला की मृत्यु हो गई।

जांच कमेटी गठित की

सीएमएचओ डॉ. सैत्या ने बताया कि महिला के ऑपरेशन के लिए उसका मेडिकल फिटनेस भी देखा गया था। इंजेक्शन देने के दौरान वह कार्डियक शाक में चली गई थी। हमने मामले 
की जांच के लिए कमेटी गठित की 
है। महिला हाई रिस्क मरीज थी। 
वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी।

हाई बीपी और डायबिटीज से पीड़‍ित थी महिला

महिला उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित थी। वह इंजेक्शन देखकर घबरा रही थी। जैसे ही इंजेक्शन लगाने लगे, उसे कार्डियक अरेस्ट आ गया। इसके बाद सीपीआर भी दिया, लेकिन नहीं बचाया जा सका। – डॉ. कमला आर्य, नेत्र रोग विशेषज्ञ

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.