Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

हरदा में बाइक से गिरा 13 साल का बच्चा, हुई दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, 13 साल के बच्चे की बाइक से गिरकर मौत हो गई है। आपको बता दें कि छीपाबड़ थाना क्षेत्र के रुनझुन गांव के रहने वाले प्लंबर विष्णु अपने बेटे शुभम के साथ शनिवार को बाजार से सामान लेकर घर आ रहे थे। छीपाबड़ तालाब के पास बाइक पर पीछे बैठे शुभम का पैर झोले में फंस गया, शुभम चलती बाइक से गिर गया घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

खिरकिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे में है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.