Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

सभी किसानों को दिए जाएंगे सोलर पंप, मंडला में सीएम यादव ने कहा, सिंगल क्लिक से बहनों के खाते में डाली राशि

मंडला। मुख्यमंत्री मोहन यादव मंडला जिले के ग्राम टिकरवारा में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह,निकाह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरित की। वहीं गैस रिफलिंग के लिए भी यहां से बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर की। लगभग 66 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। मंच पर आने के पहले सीएम ने वर वधुओं को पुष्पवर्षा कर उनको आशीर्वाद दिया।

  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में एक नया सबेरा आएगा,खेतों के अंदर सिंचाई का पर्याप्त पानी मिलेगा।
  • यह बात जब मै कर रहा हूं तो हमारे लिए रानी दुर्गावती का स्मरण आता है। रानी दुर्गावती ने जल की उपलब्धता के लिए कितनी सुंदर रचनाएं बनाई थी।
  • आज भी हम उसी लाइन में आगे बढ़ रहे हैं। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी ने उन्होंने पहली बार सपना देखा कि नदी जोड़ो अभियान के माध्यम से एक नदी में बाढ़ आ रही है।
  • ज्यादा पानी है और दूसरी नदी सूखी है एक नहर लगाओ। इसका पानी उसमें डाल दो,इसमें बाढ़ भी कंट्रोल और जीवन दान भी मिलेगा। ए
  • क और नदी जोड़ो अभियान पार्वती,कालीसिंध,चंबल योजना मप्र के 13 और राजस्थान के 13 जिले 70 करोड़ की योजना पीएम मोदी ने लोकार्पित की है।

हर माह लाड़ली बहनों के लिए आती है राखी

    • एक करोड़ 27 लाख बहनों के लिए साल में एक बार राखी आती है। लेकिन हमारी सरकार ने तो हर महीने रक्षाबंधन का त्योहार लाड़ली बहनों के लिए बनाया है।
    • बहनों के हाथ मैं पैसा आता है तो वह इसका सदुपयोग करती है। अपने बच्चों की पढाई लिखाई में ध्यान देती है।
    • सभी प्रकार का प्रबंधन करती है,भाई तो पैसा बिगाड़ देता है,लेकिन बहने जीवन में एक पैसा भी जाया नहीं करतीं। मप्र में पक्के मकानों के लिए फिर सर्वे करा रहे हैं।
    • एक एक गरीब को पक्के मकान खोजकर दिए जाएंगे। गैस का चूल्हा पहले बड़े लोगों के लिए था।
    • अब गरीब भी उसका उपयोग करते हैं। सरकार गरीब,युवा,किसान,महिला सभी के लिए काम कर रही है।

सभी किसानों को दिए जाएंगे साेलर पंप

      • मप्र में जितने भी किसान हैं उन्हें सोलर पंप दिए जाएंगे। पहले साल 10 लाख व उसके अगले साल 10 लाख किसानों को सोलर पंप मिलेगा। जिससे उन्हें बिजली के बिल से मुक्ति मिलेगी।
      • इसके साथ ही एक अलग से मीटर लगाएंगे,यदि अधिक बिजली होगी तो हम उसे खरीदेंगे भी जिससे किसान की आमदनी बढ़ेगी।
      • इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 25 गाय पालने पर 25 प्रतिशत राशि माफ कर दी जाएगी। वहीं सारा दूध सरकार किसानों से खरीदेगी।
      • गरीब वर्ग से कहा कि दिखावे में न जाए,व्यक्ति खर्च न कर सामूहिक विवाह करें,कम खर्चे में पूरी शादी करें। गरीब वर्ग बच्चे बच्चीयों को पढ़ाएं।
      • इस लोकतंत्र में एक चाय वाला देश का प्रधानमंत्री,एक गरीब की बेटी मंत्री(संपतिया उइके) व किसान का बेटा मुख्यमंत्री बन जाता है। इसके साथ ही कहा कि हर ब्लाॅक में एक गांव वृदावन गांव होगा।

पीएचई मंत्री ने अपने मायके के लिए एक पुल की मांग सीएम से की

        • मंत्री संपतिया उइके ने इस अवसर पर कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में ससुराल टिकरवारा व हिरदेनगर के बीच बंजर नदी पर पुल आज लोकार्पित हुआ है।
        • अब मुख्यमंत्री से मांग करती हूं कि वे मेरे मायके में सुरखी इंद्री के बीच भी एक ब्रिज की स्वीकृति प्रदान करें।
        • इसे मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के दौरान सबसे अंत में इस पुल को भी निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री व सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी संबोधित किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.