
महागठबंधन का मास्टरस्ट्रोक: RJD ने पेश किया 3-3 उपमुख्यमंत्री फॉर्मूला, कांग्रेस-VIP को ऐसे साधा जाएगा।
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद सभी पार्टियां सीट बंटवारे को लेकर लगातार बैठकें कर रही हैं. आरजेडी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार आने पर तीन उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की योजना पर विचार चल रहा है. इसमें एक उपमुख्यमंत्री दलित, दूसरा मुस्लिम और अतिपिछड़ा वर्ग से होगा. ये तीनों उपमुख्यमंत्री आरजेडी, कांग्रेस और VIP पार्टी से होंगे.
बैठक में तय किया गया कि महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार आरजेडी नेता तेजस्वी यादव होंगे. तेजस्वी पिछड़े समुदाय से आते हैं और दो बार उप-मुख्यमंत्री रह चुके हैं. हालांकि उनके सहयोगी दलों ने अभी तक औपचारिक रूप से उन्हें सीएम पद के लिए समर्थन नहीं दिया है.
