Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

दोनों हाथों में बंदूक, IT ऑफिस में ताबड़तोड़ फायरिंग, कर्मचारियों को बनाया ‘मुर्गा’… लखनऊ में पूर्व सांसद के पोते ने मचाया तांडव

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वीआईपी इलाके में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाका दहल गया. यहां स्थित एक आईटी कंपनी में पूर्व सांसद के पुत्र ने दहशत फैला दी. उसने कंपनी में घुसकर फिल्मी स्टाइल में गोलियां चलाईं. दोनों हाथों में रिवॉल्वर और पिस्टल लेकर ऑफिस में घुस कर्मचारियों को मुर्गा बना दिया. ऑफिस में रखे कंप्यूटर और फर्नीचर तोड़ दिए. एक कर्मचारी ने जब टोका तो पहले उसे रिवॉल्वर की बट से पीटा, फिर उसपर फायर झोंक दिया. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.

जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. आरोपी हवा में हथियार लहराते हुए फरार होने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़कर पकड़ा. उसके साथ दो अन्य युवक भी थे, जो कंपनी से बाहर खड़े हुए थे. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फायर करने वाले पिस्टल और रिवॉल्वर बरामद की है. आरोपी की पहचना विवेक भदौरिया के रूप में हुई है. उसे पूर्व सांसद अनुज सिंह भदौरिया का पौत्र बताया जा रहा है.

फायरिंग की आवाज से फैली दहशत

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. उधर, जिस कंपनी में फायरिंग की उसके संचालक ने आरोपी विवेक पर रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया है. रात में हुई फायिरंग की घटना से स्थानीय लोग सहम गए. एक बार को वह कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से उन्हें ऑफिस में कुछ गलत होने का एहसास हुआ. उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. ऑफिस संचालक अनुज कुमार ने आरोपी विवके के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है.

कर्मचारियों को बनाया मुर्गा

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर फायर करने वाले पूर्व सांसद पौत्र विवेक भदौरिया के खिलाफ केस दर्ज किया है. पीड़ित वैष्णवी इंटरप्राइजेज के संचालक ने पुलिस को बताया कि रात करीब 8 बजे विवेक भदौरिया उनके ऑफिस में घुसा और फायरिंग करने लगा. उसने ऑफिस के कर्मचारियों को घुटने के बल बैठा दिया. जब संचालक ने इसका विरोध किया तो उसे रिवॉल्वर की बट से पीटा गया और उसपर फायर किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.