Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

महागठबंधन का मास्टरस्ट्रोक: RJD ने पेश किया 3-3 उपमुख्यमंत्री फॉर्मूला, कांग्रेस-VIP को ऐसे साधा जाएगा।

0

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद सभी पार्टियां सीट बंटवारे को लेकर लगातार बैठकें कर रही हैं. आरजेडी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार आने पर तीन उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की योजना पर विचार चल रहा है. इसमें एक उपमुख्यमंत्री दलित, दूसरा मुस्लिम और अतिपिछड़ा वर्ग से होगा. ये तीनों उपमुख्यमंत्री आरजेडी, कांग्रेस और VIP पार्टी से होंगे.

बैठक में तय किया गया कि महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार आरजेडी नेता तेजस्वी यादव होंगे. तेजस्वी पिछड़े समुदाय से आते हैं और दो बार उप-मुख्यमंत्री रह चुके हैं. हालांकि उनके सहयोगी दलों ने अभी तक औपचारिक रूप से उन्हें सीएम पद के लिए समर्थन नहीं दिया है.

सीट बंटवारे को अंतिम रूप

आरेजडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सीट बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसमें आरजेडी के लगभग 125 सीटों पर चुनाव लड़ने की उम्मीद है. वहीं पिछले चुनाव में आरजेडी ने 143 सीटों पर चुनाव लड़ा था. कांग्रेस को 50-55 सीट और VIP को 12 सीटें देने पर सहमति बनी हैं. इसके साथ ही इस बैठक में उप-मुख्यमंत्री का वादा भी किया जा रहा है. इसके अलावा बाकी की सीटों को अन्य पार्टियों में बांट दिया जाएगा. रालोजपा के दो उम्मीदवार राजद के सिंबल पर ही लड़ेंगे.

तेजस्वी यादव होंगे नए सीएम

तिवारी ने कहा कि यह फॉर्मूला इस बात का स्पष्ट संकेत है कि तेजस्वी यादव गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में उभर कर सामने आए हैं. यह आरजेडी की विरासत को एक नई पहचान देगी और यह उनका मास्टरस्ट्रोक है. उन्होंने कहा कि वे सिर्फ यादव-केंद्रित राजनीति से आगे बढ़कर दलितों, अति पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को सशक्त बनाना चाहते हैं.

तीन उपमुख्यमंत्रियों के प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस नेता प्रवीण कुशवाहा कहते हैं कि यह फॉर्मूला दिखाता है कि राहुल गांधी चाहते हैं कि बिहार की सत्ता में सभी वर्गों के सदस्यों को शामिल किया जाए. वहीं वीआईपी प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि यह फैसला तेजस्वी यादव की दूरदर्शिता को दर्शाता है.

अब तक 10 डिप्टी सीएम

बिहार के राजनीतिक इतिहास में अब तक 10 उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं. पहले उपमुख्यमंत्री अनुग्रह नारायण सिन्हा ने मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिन्हा के साथ 11 साल से अधिक समय तक सत्ता साझा की थी. समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर ने भी उपमुख्यमंत्री पद से मुख्यमंत्री बनने का सफर तय किया. वहीं जगदेव प्रसाद मात्र चार दिन और राम जयपाल सिंह यादव 220 दिन इस पद पर रहे.

बीजेपी के सुशील कुमार मोदी ने 10 साल 316 दिन तक उपमुख्यमंत्री रहते हुए राज्य की राजनीति में स्थिरता दी. तेजस्वी यादव अब तक दो कार्यकालों में तीन साल से अधिक समय तक उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं. बीजेपी के तरकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी भी उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.