Logo
ब्रेकिंग
रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि
Header Ad

बिजली चोरी करने वालों सावधान, सख्त Action में पावरकॉम

जालंधर : बिजली चोरी करने वालों के लिए अहम खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पावरकॉम बड़ी कार्रवाई कर रहा है। पावरकॉम के इन्फोर्समैंट विंग द्वारा चलाए गए अभियान के तहत बिजली चोरी के विभिन्न मामलों में 8.39 लाख रुपए जुर्माना ठोका गया है जबकि कानूनी कार्रवाई को भी अमल में लाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जालंधर व आसपास के सर्कलों में योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी करते हुए 4 बड़े केस पकड़े गए हैं।

कैंट डिवीजन के करोल बाग इलाके में एक सैलून द्वारा की गई बिजली के चोरी मामले में 3.74 लाख रुपए जुर्माना किया गया है। उक्त व्यक्ति द्वारा एल.टी. लाइन से 12 मीटर केबल जोड़कर सीधी बिजली चोरी की जा रही थी। इसी सैलून वाली बिल्डिंग के एक कमरे में बिजली कनैक्शन मौजूद था, वहां घरेलू उपयोग के लिए सीधे तार जोड़कर ए.सी. चलाया जा रहा था, जिसके लिए अलग से जुर्माना किया गया है।

इसी तरह से मल्को गेट लांबड़ा इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत में बिजली की सप्लाई के लिए एल.टी. लाइन से सीधे कुंडी लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। मौके पर ही चोरी में उपयोग की जा रही तार व अन्य सामान जब्त करते हुए 1.73 लाख का जुर्माना ठोका गया। वहीं, एक अन्य केस में घरेलू उपभोक्ता के बिजली मीटर की टर्मिनल सील टूटी हुई पाई गई। जांच में सामने आया कि मीटर से आने-जाने वाली तारों को एल्युमीनियम तार की मदद से सीधे जोड़कर मीटर को बाईपास किया गया था, जिससे उपभोक्ता द्वारा बिना मीटर के बिजली उपयोग की जा रही थी। इस पर 4.05 लाख का जुर्माना लगाया गया।

इन सभी मामलों में बिजली चोरी में इस्तेमाल की जा रही तारों को जब्त कर लिया गया है और कुल 8.39 लाख का जुर्माना लगाया गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि एंटी पावर थैफ्ट थाने की ओर से भी बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जा चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.