Logo
ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
Header Ad

Ludhiana की इमिग्रेशन कंपनी पर सख्त Action, ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर…

लुधियाना : लुधियाना की एक तथाकथित इमिग्रेशन कंपनी द्वारा ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 4.25 लाख रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के बयानों के आधार पर थाना मोती नगर की पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्त्ता सुखदेव सिंह निवासी ब्यास तहसील बाबा बकाला जिला अमृतसर ने बताया कि यह ठगी 27 जनवरी को शुरू हुई, जब उनकी बेटी राजबीर कौर को विदेश भेजने की योजना बनाई गई थी। सुखदेव सिंह के अनुसार लुधियाना की एक कंपनी ने दावा किया कि वह राजबीर कौर को जल्दी ही ऑस्ट्रेलिया भेज देगी।

इस काम के बदले इमीग्रेश कंपनी वालो ने कुल 4,25,000 रुपए की मांग की। भरोसे में आकर उन्होंने यह रकम कंपनी को दे दी लेकिन वादा पूरा नहीं किया गया और न ही पैसे लौटाए गए। पुलिस जांच के बाद 3 आरोपियों पर पर्चा दर्ज कर लिया। कंपनी मालिक दविंदर सिंह, रिया शर्मा, माही रवी सी.ई.ओ. नेवा इंटरप्राइजेज इंडस्ट्रीयल एरिया-ए आर.के. रोड चीमा चौक, लुधियाना के तौर पर हुई है।

शिकायत के अनुसार पीड़ित पक्ष को लंबे समय तक सिर्फ झूठे वादे और तिथियां दी जाती रहीं। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो टाल-मटोल शुरू कर दी गई और आखिर में संपर्क तक बंद कर दिया गया। थाना मोती नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात और आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.