Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश
Header Ad

खंडवा में भीषण सड़क हादसा,ट्रॉले ने बोलेरो में मारी टक्कर, चार लोगों की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के खंडवा: पुनासा रोड़ पर सुलगांव के पास देर रात दर्दनाक हादसा हो गया, रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार आ रहे ट्रॉले व बोलेरो कार की ज़बरदस्त भिड़ंत हो गई, दुर्घटना में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, सभी को उपचार के लिए सनावद अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़कों से गुजर रहे वाहनों को रोक दिया था, इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। घटना की जानकारी लगते ही धनगांव थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश दी गई।

लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस को भी खरी खोटी सुनाई, दरअसल बोलोरो कार पर मध्य प्रदेश शासन लिखा हुआ था। कार गुना की रजिस्टर्ड है। बताया जाता है कि बोलेरो कार में पुनासा के पास गोराडिया का परिवार बैठा हुआ था। परिवार की एक महिला ने किसी कारण से घर में जहर पी लिया था। उसे कार से सनावद अस्पताल लेकर जा रहे थे, कार में महिला सहित करीब 7 लोग सवार थे। वहीं ट्राला  पुनासा की ओर जा रहा था सुलगांव के पास पेट्रोल पंप के सामने सनावद तरफ से ट्राले से आमने-सामने की टक्कर के बाद बोलेरो कार सड़क से नीचे उतर गई।

ट्राला भी सड़क पर आडा़ हो गया, वहां मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रॉले व कार दोनों की स्पीड अधिक तेज होने के कारण यह हादसा हुआ है। दुर्घटना के बाद कार सवारों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण बचाने आए और राह चलते लोगों ने अपने वाहन रोककर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, दुर्घटना में मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने चार घायलों को सनावद अस्पताल पहुंचाया है, देर रात तक धनगांव थाने की पुलिसकर्मी टीम घटना स्थल पर मौजूद रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.