Logo
ब्रेकिंग
Anuradha Choudhary Husband Kala Jathedi: दिल्ली कोर्ट का आदेश, 20 सितंबर को घर जाकर परिवार से मिलेगा... Geeta Colony Flyover Loot: चांदनी चौक के डिलीवरी बॉय से हथियार के बल पर लूट, पुलिस ने सुलझाई वारदात Delhi DTC Bus Strike Update: डीटीसी चालकों की हड़ताल का तीसरा दिन, 5000 से अधिक बसें ठप होने से आम ज... Faridabad Medical Negligence: फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में हंगामा, प्रसव के दौरान महिला और बच्चे की... Ladwa Electrocution Incident: वार्ड-10 निवासी मनीष कुमार की करंट लगने से गई जान, नंगे पांव कर रहा था... Kaithal Police Action: एसपी मनप्रीत सिंह को शिकायत देकर सिंगर ने मांगी सुरक्षा, मोबाइल लोकेशन खंगाल ... Jabalpur Land Scam: यूरिया लेने पहुंचे किसान के उड़े होश, बिना बेचे ही किसी और के नाम दर्ज हो गई 7 ए... Ratlam Police Action: रतलाम पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी स्ट्राइक! साफेमा कोर्ट से 34 करोड़ की अवैध ... Morena Police Mystery: मुरैना में तेज रफ्तार कार कंटेनर में घुसी, तलाशी में पिस्टल और 41 लाख रुपए दे... Gwalior News: एशिया कप में भारत को चैंपियन बनाकर ग्वालियर लौटीं कृष्णा शर्मा; रेलवे स्टेशन पर हुआ भव...
Header Ad

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड पांच युवतियों में से दो रशियन गर्ल्स और पांच युवकों को पकड़ा, संचालक फरार

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत नाग मंदिर के पास मुखबिर की सूचना पर थाई स्पा सेंटर में पुलिस की छापेमार कार्रवाई में पांच युवक एवं पांच युवतियां संदिग्ध परिस्थिति में पाए जाने पर पुलिस उनको गिरफ्तार कर थाने ले गई, जहां पुलिस के द्वारा जांच कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त सेंटर में विगत कई वर्षों से स्पा सेंटर की आड़ में गलत काम चल रहा था। जहां जमोड़ी पुलिस द्वारा डीएसपी हेड क्वार्टर गायत्री तिवारी एवं थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने स्टाफ के साथ छापा मारा है।

रेड के दौरान स्पा सेंटर में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं, वहीं आपको बता दें कि विगत एक दिन पहले सीधी पुलिस ने एक बड़े सट्टे के कारोबार पर रेड कार्रवाई करते हुए 14 लोगों पर बड़ी कार्यवाही की थी और हाल ही में यह एक और पुलिस की बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है, इन दिनों सीधी पुलिस एक्शन मोड में है और अब अवैध नशीले पदार्थ सहित अन्य अनैतिक गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्रवाई में डीएसपी हेड क्वार्टर डॉक्टर गायत्री तिवारी उप निरीक्षक थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी आरक्षक, सतीश तिवारी ASI बीरभान साकेत, आरक्षक किरण मिश्रा आरक्षक कीर्ति त्रिपाठी चालक अशोक बहेलिया साइबर सेल के स्टाफ मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.