Logo
ब्रेकिंग
IMD Weather Update: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज... जयपुर डकैती का पर्दाफाश: 10 हजार KM पीछा कर यूपी-नेपाल बॉर्डर से 'नेपाली गैंग' के 3 गुर्गे गिरफ्तार धनबाद कोलियरी रिश्वतकांड: 1993 के ₹300 घूस मामले में हाईकोर्ट ने माना मानवीय आधार, जेल में बिताई अवध... MPSC पेपर लीक में फिल्मी ट्विस्ट: गर्लफ्रेंड को ड्रग इंस्पेक्टर बनाने के लिए लीक किया पेपर, 7वीं रैं... चीनी की महंगाई पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का अजीबोगरीब तर्क; बोले- '40 पार वाले खाना छोड़ दें, बढ़नी... दिल्ली के तिलक नगर में सनसनी: घर में घुसकर 21 वर्षीय मॉडल मुस्कान की चाकू से गोदकर हत्या, जिम ट्रेनर... नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही: 162 शव बरामद, 133 भारतीयों समेत 750 से अधिक लोग लापता;... Meesho कस्टमर केयर के नाम पर ठगी: APK भेजकर उड़ाए 1.01 लाख, बैतूल पुलिस ने ओडिशा से आरोपी दबोचा रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि...
Header Ad

गाजियाबाद में हादसा: कपड़ा फैक्ट्री में बायलर फटने से 3 की मौत, कई घायल

गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के दतेड़ी गांव में एक कपड़ा फैक्ट्री में बायलर फटने से तीन मजदूरों की मौत होने की खबर है. हादसे में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस जांच कर रही है कि बायलर कैसे फटा. जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए. मौके पर मृतक मजदूरों के परिजन भी पहुंच गए. उन्होंने शवों को उठने नहीं दिया. वह फैक्ट्री संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई. पुलिस के अधिकारी गुस्साए लोगों को शांत कराने में लगे हैं. हादसे में घायल हुए मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. हादसा सुबह करीब 5 बजे होना बताया जा रहा है. यह एक दुखद घटना है, जिससे फैक्ट्री सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं.बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ उस दौरान मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे. अचानक बायलर फट गया, जिससे उसकी चपेट में फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर आ गए.

हादसे में तीन मजदूरों की मौत

जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में दो शिफ्टों में काम होता है. रात की शिफ्ट वाले कर्मचारी काम कर रहे थे, तभी अचानक धमाके के साथ बायलर फटने से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया. वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे. कई मजदूरों के गंभीर चोटें आईं. इनमें तीन मजदूरों की मौत हो गई. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घायल मजदूरों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. उनका इलाज चल रहा है.जिस फैक्ट्री में हादसा हुआ, वहां गत्ते के रोल बनाए जाते हैं.

परिजनों ने किया हंगामा

पुलिस मृतक मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी करने लगी. जैसे शवों को उठाया गया तभी मृतकों के परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. उनका आरोप है कि कंपनी की ओर से उन्हें सेफ्टी उपकरण नहीं दिए गए थे. अगर सावधानी बरती गई होती तो उनके अपने बच जाते. बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.