Logo
ब्रेकिंग
Indore Metro Yellow Line Update: इंदौर में शुरू हुई मेट्रो ट्रेन! जानें 17 किमी रूट का किराया, टाइमि... Indore Beautician Suicide Case: दिल्ली की ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा आत्महत्या मामले में इंदौर का पाइप ... Chhindwara Dangal News: मिट्टी के गोले में दांव-पेच और देसी कसरत; जानें ओलंपिक तक पहुंची छिंदवाड़ा क... Jabalpur Unique Ganesh Pandal: जबलपुर में हवा में विराजे गणपति! सड़क के 7 फीट ऊपर बना पंडाल, नीचे से... MP Politics Update: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर 10 लाख की फीस पर बवाल; जीतू पटवारी ने RSS पर उ... Mumbai Train Blasts 2006: हवाना बैठक और अमेरिकी दबाव को लेकर निशिकांत दुबे ने कांग्रेस को घेरा, राहु... Swatantra Bhardwaj Interim Bail: सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर रोक, अदालत ने यूट्यूबर स्वतंत्र भारद्व... Chhattisgarh Congress Press Conference: पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का बड़ा दांव,... Mahasamund News: जापानी यूनिवर्सिटी के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने किया ऐतिहासिक सिरपुर का दौरा, छत्... Chhattisgarh Politics: चरणदास महंत का तंज, बोले- कमीशन और हिस्सेदारी न मिलने से बीजेपी में आक्रोश, अ...
Header Ad

चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश

0

बैतूल। रमजान के पाक महीने में जहां बड़े-बुजुर्ग रोजा रखकर इबादत में मशगूल हैं, वहीं एक नन्ही बच्ची ने भी रोजे की अहमियत को समझते हुए सभी को हैरान कर दिया।

शहर में चार साल की जैनब, पिता मोहम्मद जुबेर पटेल की बेटी, ने रोजा रखकर परिवार के साथ पूरा दिन इबादत में बिताया। जैनब तीन बहनों में सबसे छोटी है और मदरसा मकतब में अरबी की तालीम ले रही है। परिवार के मुताबिक उसे दिन भर भूख-प्यास का अहसास भी नहीं हुआ और उसने पूरे उत्साह के साथ रोजा निभाया।

जैनब के घर में रमजान के महीने में सभी सदस्य रोजा रखते हैं। उसकी बड़ी बहन तंजिला (12 वर्ष) और अलिसा (8 वर्ष) भी पूरे रोजे रख रही हैं।

जैनब के दादा हाजी युसुफ पटेल, जो वरिष्ठ भाजपा नेता और जिले के प्रमुख किराना व्यवसायी हैं, ने बताया कि जब वे शाम को घर पहुंचे और उन्हें बताया गया कि जैनब ने रोजा रखा है और पूरे दिन उसे निभाया भी, तो वे हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि इतनी छोटी उम्र में रोजे की पाबंदी देख उन्हें बेहद खुशी और गर्व महसूस हुआ।

रमजान में रोजा इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक माना जाता है। रोजा केवल भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं है, बल्कि यह सब्र, अनुशासन, आत्मसंयम और अल्लाह की इबादत का संदेश देता है। छोटी उम्र में बच्चों का रोजे और इबादत के प्रति रुझान परिवार और समाज में धार्मिक संस्कारों की झलक भी दिखाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.