Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

काले सोने पर आई सफेद फूलों की बहार, MP के नीमच में कड़ी सुरक्षा के बीच अफीम की फसल

मध्यप्रदेश के नीमच व मंदसौर जिले के खेत इन दिनों अफीम की खूशबू से महक रहे हैं। अफीम के पौधे से दूध निकालने की प्रक्रिया किसानों से शुरू कर दी है, यही दूध सूखने के बाद अफीम का रूप ले लेता है और इसे काला सोना के नाम से भी जाना जाता है। नीमच में 3653 व मंदसौर जिले में 4000 किसानों ने इस वर्ष अफीम की खेती की है। नारकोटिक्स विभाग द्वारा लाइसेंसी इस खेती की पहरेदारी भी किसान जबदस्त तरीके से करते है, दिन रात खेतों पर ही डेरा जमाए हुए हैं।

नीमच जिले के सिंगोली,रतनगढ घाट क्षेत्र में डोडे से लुनाई—चिराई के दौरान किसानों ने सुरक्षा और बढ़ा दी है। मोरवन के किसान गोपाल चंदेल बताते हैं कि इस काम को शुरू करने से पहले मां काली की पूजा अर्चना की जाती है। इसके बाद डोडे को किसान हाथ लगाते है। इस वर्ष कुछ देरी से अफीम की बुवाई हुई थी, इसलिए मार्च के अंत तक अफीम निकालने का काम चलेगा।

सुरक्षित रखकर पहरेदारी करते है किसान

मार्च महिने में नारकोटिक्स विभाग शिविर लगाकर तय मापदंडों के अनुसार किसानों से अफीम खरीदता है। जब तक किसान अफीम विभाग को सौंप न दें, तब तक राहत की सांस नहीं लेते है। गौपनीय जगह पर एकत्रित की हुई अफीम रखी जाती है और 24 घंटे उसकी पहरेदारी करते है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.