Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा
Header Ad

दुल्हन बोली मुख्यमंत्री विवाह योजना ने तोड़ दिए सपने, सात माह में भी नहीं मिली सहायता,सरकार के पास फंड नहीं

0

बैतूल। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आठनेर ब्लॉक में आयोजित सामूहिक विवाह के सात माह बीत जाने के बावजूद नवविवाहित जोड़ों को अब तक सहायता राशि नहीं मिल पाई है। इस संबंध में जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) संगठन के नेतृत्व में जोड़ो ने बैतूल पहुंचकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा और शीघ्र राशि वितरण की मांग की।

 

जयस जिला अध्यक्ष रमेश (सोनू) पानसे के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर बताया कि 16 मई 2025 को आठनेर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 194 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया था। अन्य ब्लॉकों में लाभार्थियों के खातों में राशि जमा कर दी गई, लेकिन आठनेर ब्लॉक के जोड़ों को अब तक भुगतान नहीं हुआ है।

 

संगठन ने कहा कि सहायता राशि न मिलने से नवविवाहित जोड़ों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जब वे अधिकारी कार्यालयों के चक्कर लगाते हैं, तो उन्हें “फंड न होने” का जवाब दिया जाता है।

 

दुल्हन गुनता के मुताबिक उन्होंने यह सोचकर सरकारी विवाह योजना में शादी की थी कि इससे मिलने वाली रकम से अपनी गृहस्थी सजा लेंगे।लेकिन सात माह बाद भी कोई मदद नहीं मिली ऐसे में उनके।सपने टूट रहे है।।

 

सीईओ जिला पंचायत अक्षत जैन ने बताया कि “राज्य शासन से योजना की राशि अभी प्राप्त नहीं हुई है। राशि मिलते ही पात्र जोड़ों के खातों में सीधे हस्तांतरित कर दी जाएगी।”

 

इधर, लाभार्थी जोड़ों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सहायता राशि जारी नहीं की गई तो वे जिला मुख्यालय पर धरना देने को बाध्य होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.