Logo
ब्रेकिंग
चांद और शुक्र की नजदीकी ने मोहा मन, 4 डिग्री के कोणीय अंतर पर दिखा अद्भुत नजारा Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत...
Header Ad

एक हफ्ते में सोना ₹9,356 सस्ता, बैतूल में घटी ग्राहक मांग — नवंबर में फिर तेजी की उम्मीद

0

बैतूल।सोने की कीमतों में पिछले एक हफ्ते में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 17 अक्टूबर को सोना अपने अब तक के सर्वाधिक स्तर ₹1,30,874 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था, जो अब घटकर ₹1,21,518 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी एक सप्ताह में सोना ₹9,356 रुपए सस्ता हुआ है।

 

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA)के अनुसार, 24 अक्टूबर को सोने की कीमत में ₹1,836 की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले गुरुवार को यह ₹1,23,354 प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, चांदी में भी ₹4,417 रुपए की गिरावट आई और इसकी कीमत ₹1,47,033 रुपए प्रति किलोग्राम रही। चांदी अपने ऊपरी स्तर ₹1,78,100 से अब तक करीब ₹31,000 रुपए सस्ती हो चुकी है।

 

IBJA के रेट में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होते। इन्हीं दरों का उपयोग RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड और बैंक गोल्ड लोन की दरें तय करने में करता है।

 

#### बैतूल में भी गिरावट

 

बैतूल में धनश्री ज्वेलर्स के संचालक ऊषभ गोठी ने बताया कि सोने की दरों में दो दिनों में गिरावट आई है। शुक्रवार को हल्की बढ़त के बावजूद बाजार कमजोर रहा। आज शनिवार

 

* **22 कैरेट सोना:** ₹1,15,150 प्रति 10 ग्राम

* **20 कैरेट सोना:** ₹1,17,600 प्रति 10 ग्राम

* **24 कैरेट सोना:** ₹1,24,000 प्रति 10 ग्राम (+GST और मेकिंग चार्ज अतिरिक्त)

 

स्थानीय ज्वेलर्स के अनुसार, “ग्राहकी में काफी कमी आई है। जब सोने के भाव तेजी पर थे, तब खरीदी ज्यादा हो रही थी। अब गिरावट के बावजूद मांग धीमी है।”

 

नवंबर–दिसंबर में तेजी की संभावना

 

विशेषज्ञों का मानना है कि अक्टूबर के अंत तक मंदी का दौर रह सकता है, लेकिन नवंबर से दिसंबर के बीच सोने में फिर से तेजी लौटने की संभावना है। चांदी के दाम भी हाल में ₹1,85,000 से घटकर ₹1,53,000 प्रति किलो तक आ चुके हैं और इसमें अभी और गिरावट की गुंजाइश बताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.