Logo
ब्रेकिंग
दुबई से पति को तलाशते हुए सतना पहुंची महिला: महिला थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत 🛕 खैरागढ़ के जमातपारा में 300 साल पुराना बनबिहारी मंदिर: कृष्ण भक्ति और रियासतकालीन इतिहास का संगम Durg News: दिव्यांगता को बनाया ताकत, दुर्ग के दृष्टिबाधित शिक्षक अवतार गुप्ता ने की डिजिटल एक्सेसिबि... Chhattisgarh BJP News: रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंग... Guru Balakdas Jayanti: पंडरिया में धूमधाम से मनी गुरु बालकदास की 221वीं जयंती, 30 गांवों में निकली भ... NTPC Korba Blackout: एनटीपीसी कोरबा की सभी 7 यूनिट्स एक साथ ट्रिप, 7 राज्यों में गहराया बिजली संकट Jashpur News: 850 साल पुराने रियासतकालीन बालाजी मंदिर में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, राजपरिवार ने झु... CGPSC State Service Exam: कम अभ्यर्थियों के चयन पर सीजीपीएससी का स्पष्टीकरण, 21 सितंबर से साक्षात्का... रायगढ़ जिले के लिए गौरव का पल: प्राथमिक शाला सेमरा की दो शिक्षिकाएं राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम... रायपुर में शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह: 63 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, 4 को मिला स्मृति ...
Header Ad

आमला में दिव्यांग ने जहर खाकर जान दी, इलाज के दौरान तोड़ा दम

0

 

आमला (दिलीप पाल) आमला थाना क्षेत्र के तोरणवाड़ा गांव में एक 50 वर्षीय दिव्यांग ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुनशी पिता मिश्री बिजवे (50) निवासी तोरणवाड़ा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मुनशी बचपन से ही दोनों पैरों से विकलांग थे और अविवाहित थे। वह अपने बड़े भाई कलीराम के साथ रहता था। परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात वह शराब पीकर घर लौटे और कुछ समय बाद उन्हें उल्टी होने लगी। परिजनों ने उसे तुरंत आमला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें बैतूल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी बीती रात मौत हो गई।

मृतक दो माताओं से चार भाई और दो बहनों में से एक थे। बताया जाता है कि सभी भाई-बहनों की शादी हो चुकी है । उन्होंने क्या और क्यों जहर खाया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला अस्पताल पुलिस मृतक का पीएम करवा रही है।।।


 

Leave A Reply

Your email address will not be published.