Logo
ब्रेकिंग
अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: गुना पहुंचे म्यूजिक डायर... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ...
Header Ad

नंदी चौक ग्राउंड में लगेगा गंज का फुटकर बाजार कल 25 अक्टूबर से नगर पालिका करेगी नई व्यवस्था लागू

0

बैतूल, 24 अक्टूबर 2025। नगर पालिका परिषद बैतूल ने गंज क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर लगने वाले फुटकर दुकानदारों को अब नंदी चौक ग्राउंड में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। 25 अक्टूबर से यह नई व्यवस्था लागू की जाएगी।

 

नगर पालिका के अनुसार, शनिवार सुबह 10 बजे से गंज फुटकर मार्केट को नंदी चौक स्थित ग्राउंड में व्यवस्थित रूप से स्थापित किया जाएगा। यहां सभी सब्जी और अन्य फुटकर व्यापारी अपनी दुकानें लगा सकेंगे।

 

बता दें कि कालेज चौक से लेकर गंज मस्जिद तक लंबे समय से सब्जी विक्रेता और अन्य छोटे दुकानदार सड़क किनारे दुकानें लगाते आ रहे हैं। नगरपालिका द्वारा कई बार इन्हें हटाया गया, लेकिन कुछ दिनों बाद ये फिर वहीं लौट आते थे। इससे क्षेत्र में यातायात और स्वच्छता की समस्या बनी रहती थी।

 

नगर पालिका का मानना है कि नंदी चौक ग्राउंड में नया मार्केट बन जाने से गंज क्षेत्र का मुख्य मार्ग अतिक्रमण मुक्त होगा और दुकानदारों को भी नियमित स्थान मिल सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.