Logo
ब्रेकिंग
घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल
Header Ad

बैतूल में एक करोड़ तक स्कॉलरशिप अवसर,सतपुड़ा गुरुकुलम में शुरू हुआ ‘ब्रेन ऑफ बैतूल’ स्कॉलरशिप टेस्ट

0

बैतूल। जिले के विद्यार्थियों के लिए सतपुड़ा गुरुकुलम संस्थान द्वारा आयोजित ‘ब्रेन ऑफ बैतूल’ (BOB) स्कॉलरशिप एडमिशन टेस्ट 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस परीक्षा के तहत कुल एक करोड़ रुपये तक की छात्रवृत्ति फीस में स्कॉलरशिप, नगद पुरस्कार और इनाम के रूप में दी जाएगी।

संस्थान के प्रबंधक धीरज सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता की पहली टेस्ट ड्राइव 9 नवंबर को हो चुकी है, जिसमें 106 विद्यार्थियों ने भाग लिया। अगली परीक्षाएं 16 नवंबर और 30 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएंगी।

 

यह प्रतियोगिता IIT-JEE, NEET और फाउंडेशन कोर्स की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए रखी गई है। परीक्षा में सातवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।

 

इसमें शीर्ष स्थान पाने वाले छात्रों को बाइक, लैपटॉप, टैबलेट, साइकिल, स्मार्टवॉच और नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। संस्था द्वारा 200 विद्यार्थियों को यह स्कॉलरशिप परीक्षा के माध्यम से लाभ पहुंचाने का उद्देश्य है।

 

आई.आई.टी.-जे.ई.ई. एवं नीट की तैयारी करने वाले विद्यार्थी सतपुड़ा गुरुकुलम, निरवी कॉम्प्लेक्स, कमानी गेट, कोठी बाजार, बैतूल में संपर्क कर या मोबाइल नंबर 7869434385, 8827211234, 7049211234, 9504748054 पर कॉल कर पंजीकरण कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.