Logo
ब्रेकिंग
जय स्तंभ चौक पर आठ युवकों में जमकर मारपीट, बेल्ट-डंडे चले राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, गांधी चौक से जय स्तंभ तक निकाली रैली पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास...
Header Ad

आठनेर में मामूली विवाद के बाद तनाव, बंद कराया,एसपी ने शांति रखने की अपील की

0
बैतूल। आठनेर नगर में गुरुवार साप्ताहिक बाजार के दौरान वाहन हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया, जिसके बाद नगर में तनाव की स्थिति बन गई। विवाद के बाद आठनेर में हिंदू संगठनों ने बाजार बंद करवा दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में।लिया गया है।घटना की एफआईआर दर्ज की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, हिडली निवासी युवक खरीददारी के लिए आठनेर आए हुए थे। जब वे वापस लौट रहे थे, तब एक दुकान पर पार्सल उतारने के लिए एक पिकअप वाहन खड़ा था। युवक ने वाहन हटाने को कहा, इसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। देखते ही देखते बात बढ़ी और  दूसरे पक्ष के साथ मारपीट शुरू हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे आठनेर निवासी पिंटू और एक महिला के साथ भी मारपीट का आरोप है।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद नगर में आक्रोश फैल गया और हिंदू संगठनों ने आठनेर बंद करवा दिया। मौके पर भैंसदेही एसडीओपी, तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और हालात को नियंत्रण में करने के प्रयास शुरू किए।
एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि शॉपिंग करने आए कुछ लोगों के साथ मारपीट की सूचना मिली है। अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है और पूरी स्थिति की जांच की जा रही है। वहीं मौके पर मौजूद एएसपी कमला जोशी ने स्पष्ट किया कि यह मामला दो पक्षों के बीच का मामूली विवाद है इसे सामुदायिक रंग देने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए।
एसपी ने कहा दो पक्षों का विवाद,सांप्रदायिक अफवाह न फैलाएं
Oplus_16908288
आठनेर में आज बाजार का दिन था।कामरान ने कपड़े की दुकान लगाई हुई थी।वह वहां कपड़े जमा रहा था। कपड़े के गट्ठे सड़क पर रखे हुए थे।इससे कुछ जाम लग गया था।उसी समय पिंटू उर्फ दिव्यांशु साहू से रास्ता जाम करने को लेकर विवाद हो गया।इसी दौरान कामरान के और साथी आ गए। इन्होंने दिव्यांशु से मारपीट की। एफआईआर दर्ज की है।पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है ताकि घटना को कोई सांप्रदायिक रूप न मिले। दो लोगों की व्यक्तिगत लड़ाई है अफवाह कोई फैलाए न इस बात का आग्रह किया जा रहा है।दोनों पक्षों को समझाइश दी जा रही है।अभी छ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।बंद जैसी स्थिति नहीं है।कोई सामुदायिक तनाव न बने इसकी समझाइश दे रहे है।
  1. स्थिति को देखते हुए कई थानों का पुलिस बल आठनेर में तैनात किया गया है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है और सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाने की चेतावनी दी है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.