Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, गांधी चौक से जय स्तंभ तक निकाली रैली

0

बैतूल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज FIR के विरोध में सोमवार शाम बैतूल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। गांधी चौक से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लल्ली चौक स्थित जय स्तंभ पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने धरना देकर FIR का विरोध किया और इसे लोकतंत्र एवं संविधान की आवाज दबाने की कार्रवाई बताया।

प्रदर्शन में प्रदेश सचिव समीर खान, जिला उपाध्यक्ष हर्षवर्धन धोटे, महासचिव मोनू बड़ोनिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा पन्द्रम, संजय सरदार, जिला उपाध्यक्ष नब्बू खान सहित ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

जय स्तंभ पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव ब्रजभूषण पांडे ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास है। कांग्रेस पार्टी ऐसे मामलों से डरने वाली नहीं है और लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विपक्ष के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने FIR वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे।

विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के समर्थन में आवाज बुलंद की। गांधी चौक से शुरू हुआ मार्च जय स्तंभ पहुंचने के बाद धरने में तब्दील हो गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ भी अपना आक्रोश जताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.