Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश
Header Ad

MP सरकार फिर लेगी 4000 करोड़ का लोन, लाड़ली बहनों पर होंगे खर्च, बढ़ता जा रहा का कर्ज

0

भोपाल: मोहन सरकार आज बाजार से एक बार फिर 4,000 करोड़ रुपए का कर्ज उठाने जा रही है। यह कर्ज तीन हिस्सों में लिया जाएगा। 1500-1500 करोड़ रुपए के दो और 1,000 करोड़ रुपए का एक लोन शामिल है। इससे पहले 26 अगस्त को भी सरकार ने 4,800 करोड़ रुपए का कर्ज उठाया था।

कर्ज का उपयोग कहां होगा
सरकार इस राशि का उपयोग लाड़ली बहना योजना की किस्त, सितंबर में मनाए जाने वाले सेवा पर्व और विभिन्न बड़ी परियोजनाओं के भुगतान में करेगी।

कुल कर्ज का आंकड़ा बढ़ा
आज के कर्ज के बाद चालू वित्त वर्ष में अब तक उठाई गई राशि 31,900 करोड़ रुपए हो जाएगी। इसके साथ ही राज्य पर कुल बकाया कर्ज बढ़कर ₹4,53,640.27 करोड़ तक पहुंच जाएगा। 31 मार्च 2025 तक सरकार पर ₹4,21,740.27 करोड़ का कर्ज था।

सरकार का पक्ष
वित्त विभाग का कहना है कि सरकार लोन लिमिट के भीतर ही ले रही है। वित्त वर्ष 2023-24 में सरकार को ₹12,487.78 करोड़ का राजस्व अधिशेष (सरप्लस) मिला था। उस साल आमदनी ₹2,34,026.05 करोड़ और खर्च ₹2,21,538.27 करोड़ रहा था।

2024-25 का अनुमान
संशोधित अनुमान के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में प्रदेश की आमदनी ₹2,62,009.01 करोड़ और खर्च ₹2,60,983.10 करोड़ रहने का अनुमान है। यानी सरकार को ₹1,025.91 करोड़ का राजस्व अधिशेष मिलने की संभावना जताई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.