Logo
ब्रेकिंग
धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू...
Seva Mitra
Header Ad

शिवराज के फैसले को CM मोहन ने पलटा, CPA की होगी वापसी, जानिए क्या काम करता है ये विभाग?

0

भोपाल: राजधानी परियोजना प्रशासन (सीपीए) को लेकर बना असमंजस आखिर खत्म हो गया है। तीन साल पहले बंद किए गए सीपीए को अब नए स्वरूप में दोबारा शुरू करने की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार, इसे भोपाल मेट्रोपॉलिटन एरिया के विकास की जिम्मेदारी दी जा सकती है। अंतिम फैसला मुख्यमंत्री लेंगे।

दरअसल, सीपीए को अगस्त 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अचानक बंद कर दिया था। उस समय भोपाल की सड़कों की खस्ताहाल स्थिति को लेकर हुई समीक्षा बैठक में शिवराज ने कई एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर नाराज़गी जताई थी। बैठक में उन्होंने साफ कहा था कि इतनी सारी एजेंसियों की कोई जरूरत नहीं है और तुरंत सीपीए को बंद करने का आदेश दिया था। इसके बाद 3 मार्च 2022 को कैबिनेट ने इसे बंद करने पर मुहर लगाई और 31 मार्च 2022 को सीपीए आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया गया।

पिछले साल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवराज सरकार का यह फैसला पलटते हुए सीपीए को फिर से शुरू करने के निर्देश दिए थे। तब से इसकी फाइल नगरीय प्रशासन विभाग और सीएम कार्यालय के बीच अटकी हुई थी। 2 सितंबर को नगरीय प्रशासन विभाग ने एक बार फिर सुझाव भेजकर कहा है कि भोपाल मेट्रोपॉलिटन एरिया को ध्यान में रखते हुए सीपीए को नई भूमिका में शुरू किया जा सकता है। नई संरचना में सीपीए केवल भोपाल मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के विकास कार्यों की जिम्मेदारी संभाल सकता है, जिससे शहर की सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रबंधन में स्पष्टता आ सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.