Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

Gun Point पर ज्वेलरी शॉप पर लूट, मिनटों में दे गए बड़ी वारदात को अंजाम

पंजाब दिन प्रतिदिन वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं, बेखौफ लुटेरे दिन दिहाड़े घटना को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मोहाली के जीरकपुर से सामने आया है, जहां गन प्वाइंट पर एक ज्वेलरी शॉप लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। इस मौके इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दिन दिहाड़े शिव इनक्लेव में स्थित ज्वेलरी शॉप आए आरोपियों ने गन प्वाइंट पर 80 हजार नकदी व चांदी के जेवर लूट लिए। इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि गत दिन दोपहर 3 बजे के करीब दुकान के अंदर 2 लड़के दाखिल हुए, जबकि 2 लड़के बाहर ही खड़े थे। सभी ने अपने चेहरों को ढका हुआ था।

इस बीच एक आरोपी ने गन निकाली और 80 हजार व चांदी के जेवर लूट लिए। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आरोपी मिनटों में वारदात को अंजाम दे गए। बताया जा रहा है कि, इस दौरान आरोपियों ने ज्वेलरी शॉप पर लगे कैमरों को भी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाएं और जल्दी में फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस द्वारा आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहा है। पुलिस का कहना है कि, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। वहीं परिवार वालों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.