Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

बदन पर नाइटी, हाथ में पट्टी, दोनों पैरों पर ठोकीं 6-6 कील… नालंदा में लड़की की लाश मिलने से सनसनी

बिहार के नालंदा में एक युवती की बड़ी ही बेरहमी से हत्या की गई. लाश के पैरों में कातिलों ने 12 कीलें भी ठोकी हैं. मृतका है कौन, इसका पता अभी नहीं चल सका है. लेकिन लाश मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. लोग इस हत्या को तंत्र-मंत्र की क्रिया से भी जोड़कर देख रहे हैं. तो कुछ का मानना है कि महिला की इलाज के दौरान मौत हुई होगी, फिर लाश को यहां ठिकाने लगा दिया गया होगा. मृतका की उम्र 26 साल के करीब बताई जा रही है.

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है. मामला हरनौत प्रखंड अंतर्गत सरथा पंचायत के बहादुरपुर गांव का है. बुधवार को कुछ ग्रामीणों को हाइवे किनारे जंगल के पास लाश दिखी. महिला ने लाल रंग की नाइटी पहनी थी. उसके एक हाथ पर पट्टी बंधी थी. साथ ही दोनों पैरों में 6-6 कीलें ठोकी गई थीं. पुलिस फिलहाल महिला की पहचान में पुलिस जुट गई है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि सोशल मीडिया और आसपास के थानों से संपर्क कर महिला की पहचान में पुलिस जुट गई है. फिलहाल शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखा गया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही इस केस को सुलझा लिया जाएगा.

लगाए जा रहे कई कयास

वहीं, ग्रामीणों की मानें तो जिस तरह महिला के हाथ में पट्टी बंधी है, उससे प्रतीत हो रहा है कि महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई होगी. पुलिस केस से बचने के लिए महिला की लाश यहां फेंक दी गई होगी. कुछ ग्रामीणों की मानें तो कीलों का इस तरह से इस्तेमाल जादू-टोना के लिए किया जाता है. हो सकता है कि महिला की हत्या तंत्र-मंत्र, जादू-टोना के चलते कर दी गई होगी. या फिर महिला की नरबलि दी गई होगी. इसके अलावा कुछ लोगों का ये भी कहना है कि किसी सिरफिरे ने प्रेम संबंधों में विवाद के चलते महिला को मार डाला होगा. हालांकि, सच्चाई क्या है ये तो जांच के बाद ही साफ हो पाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.