Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

दिल्ली में चलेंगी ठंडी हवाएं, बिहार में आने वाली है आंधी-बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी… जानें कैसा रहेगा मौसम

उत्तर भारत में मौसम फिर से बदल गया है. पहाड़ों से आती ठंडी हवाओं से लोग कांप रहे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है. इसके प्रभाव में 9 से 11 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश की संभावना बनी हुई है. 11 मार्च को उत्तराखंड में भी मौसम बिगड़ेगा, जिससे दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में ठंड का असर रहेगा. वहीं, उत्तर भारत एक इन इलाकों में पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी हवाएं कहर ढा सकती हैं.

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ठंडा बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी गुरुवार की ठंडी हैं चलेंगी और बादल छाए रह सकते हैं. लेकिन अगले दिन शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी. बात करें आज के तापमान की तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा. शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की उछाल आने की संभावना है. वहीं, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस ही रहने की संभावना है. इसके बाद न्यूनतम तापमान तेजी से बढ़ेगा जो 11 मार्च तक 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

बिहार में आंधी-बारिश

दिल्ली-एनसीआर जहां ठंडी हवाओं से जूझ रहा है, वहीं बिहार में आंधी-बारिश का संकट मंडरा रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि 8 मार्च को बिहार में आंधी, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी. इसके अलावा कुछ स्थानों पर हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 7 और 8 मार्च को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है. इधर, निचले क्षोभमंडल स्तरों में पूर्वोत्तर असम और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके प्रभाव में अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में छिटपुट बारिश की संभावना है.

बढ़ेगा तापमान, आएगी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है. उसके बाद धीरे-धीरे 4-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. इसके अलावा अगले 2 दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.