Logo
ब्रेकिंग
महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू
Header Ad

AAP के लोग कर रहे बीजेपी के काम की तारीफ… केजरीवाल पर मंत्री सिरसा का हमला

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक बार फिर से आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार करते हुए अरविंद केजरीवाल को भगोड़ा करार दिया. उन्होंने कहा कि केजरीवाल खुद यहां से भाग गए और उनकी पार्टी के लोग हमारे पास आए और कहा ‘आपकी सरकार ने दिल्ली के लिए काम किया है. हमारी सरकार में तो काम होता ही नहीं था हम लोग तो लड़ते ही रहते थे’.

मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि मैंने उनसे कहा कि आप लोग लड़ने के लिए ही लाए गए थे. सिरसा ने कहा कि अगर आप पार्टी के लोग सामने से कहेंगे कि बीजेपी सरकार ने अच्छा काम किया है तो अरविंद केजरीवाल उन्हें पार्टी से बाहर निकाल देंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी का रिपोर्ट कार्ड वो फाड़कर फेकेंगे ही.

‘AAP को काले टीके के रूप में रखा है’

इसके साथ ही तंज करते हुए मंत्री सिरसा ने कहा कि जब कोई अच्छा काम करता है तो नजरबट्टू भी चाहिए होता है. जब शादी ब्याह में कोई दुल्हन तैयार होता है तो उसे नजर से बचाने के लिए काला टीका भी लगाते हैं. इसी तरह वो (आप) हमारे काला टीका हैं. उन्होंने कहा कि अच्छे काम होने पर अगर नजर लगेगी तो नुकसान हो जाएगा इसलिए हमने आम आदमी के रूप में हमने काला टीका साथ में रखा है.

‘महिलाओं को जल्द मिलेंगे रुपए’

वहीं महिला सम्मान योजना को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी समिति इस पर काम कर रही है. यह केजरीवाल के 1000 रुपए नहीं है जो कभी किसी को नहीं मिला. मंत्री ने कहा कि दिल्ली की महिलाओं को जल्द ही उनका पैसा मिलने वाला है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने सिर्फ झूठ बोला.

‘बीजेपी सरकार के 100 ऐतिहासिक’

इसके साथ ही बीजेपी सरकार के 100 दिनों को मंत्री सिरसा ने ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने दिल्ली को बदलने और विकसित दिल्ली बनाने का जो संकल्प लिया है उसे पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिन रात काम कर रही है. उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में इतनी तेजी से काम नहीं हुआ जो 100 दिनों में हुआ है. उन्होंने कहा कि इन 100 दिनों में दिल्ली बदलती दिखी है. दिल्ली में काम करने वाली सरकार आई है.

‘100 दिन में वो काम हुए जो 10 साल में नहीं हुए’

उन्होंने कहा कि बहानेबाजी और लड़ाई झगड़े को छोड़कर बीजेपी सरकार सिर्फ काम पर फोकस कर रही है. उन्होंने कहा कि हर गटर की लाइन साफ कराई जा रही है. पानी की नई लाइनें डाली जा रही हैं. लोगों के घरों तक शुद्ध और साफ सुथरा पानी पहुंचाया जा रहा है जो पिछले 10 सालों से नहीं पहुंच रहा था. उन्होंने कहा कि तेजी से नई सड़कें बननी शुरू हो गई हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का हर विभाग जिम्मेदारी के साथ काम कर रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.