Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: अगले महीने होनी थी शादी, रेलवे ट्रैक पर गिरने से ट्रेन से कटकर युवक की मौत

0

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. यह घटना रविवार की शाम लगभग 3 बजे दादरी के बोड़ाकी रेलवे फाटक के पास हुई. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

वीडियो में दिखता है कि बाइक सवार युवक रेलवे फाटक पार करता है और जैसे ही ट्रैक की ओर बढ़ता है उसकी बाइक फिसल जाती है. इसके बाद वह तेजी से उठता है और बाइक को संभालने की कोशिश करता है. इसी बीच, पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में वह आ जाता है और उसकी वहीं मौत हो जाती है.

दो भाइयों में सबसे बड़ा था तुषार

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे. युवक की पहचान दतावली गांव के तुषार (19 वर्ष) के रूप में हुई है. तुषार ने इस साल 12वीं की परीक्षा पास की थी, लेकिन उसने अभी किसी कॉलेज में एडमिशन नहीं लिया था. वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था. परिवार के लोग बताते हैं कि तुषार की शादी 22 नवंबर को तय थी. इस हादसे की वजह से घर में कोहराम मच गया है.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

दादरी RPF के इंस्पेक्टर सुशील वर्मा ने बताया कि उन्हें एक युवक के ट्रेन से कटने की सूचना मिली. युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. तुषार की मौत ने न केवल उसके परिवार को, बल्कि पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है. लोगों का कहना है कि युवक बहुत ही होशियार और मिलनसार था. वहीं, एक्सपर्ट्स के अनुसार, रेलवे फाटक के पास वाहन चलाते समय लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि एक छोटी सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है. जब फाटक बंद रहे तो रेल फाटक पार नहीं करना चाहिए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.