Logo
ब्रेकिंग
चांद और शुक्र की नजदीकी ने मोहा मन, 4 डिग्री के कोणीय अंतर पर दिखा अद्भुत नजारा Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत...
Header Ad

जहां 3 मंत्री कर रहे थे कार्यक्रम, उसी होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी… जांच में छूटे पसीने

राजस्थान की राजधानी जयपुर में हॉलिडे इन और रैफल्स होटल समेत दो आलीशान होटलों में बम होने की धमकियां मिलने के बाद खाली करा लिया गया. होटल में बम होने की धमकी मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में दोनों होटलों को खाली करा लिया गया. एक होटल में राज्य के तीन मंत्री मौजूद थे, जानकारी के बाद तीनों मंत्री ने होटल परिसर को छोड़ दिया. होटल हॉलिडे इन को मिली धमकी को जल्द ही एक झूठा मामला माना गया, क्योंकि बम और डॉग स्क्वॉड टीम की गहन तलाशी के बाद भी कोई विस्फोटक नहीं मिला.

एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को यहां के दो आलीशान होटलों को ईमेल के जरिए बम धमकी मिलने के बाद तुरंत खाली करा लिया गया. धमकी मिलने के समय राजस्थान के तीन मंत्री एक होटल में थे. हॉलिडे इन होटल में बम की धमकी के बाद में झूठी निकली, जबकि रैफल्स होटल में सुरक्षा व्यवस्था की जांच चल रही थी.

होटल में मौजूद थे तीन मंत्री

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता मंत्री केके विश्नोई और सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक होलीडे इन होटल में एक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे. इसी दौरान होटल में बन होने की जानकरी ईमेल के जरिए मिली. जिसके बाद ये जानकारी मंत्री को दी गई. जिसके बाद होटल को खाली करा लिया गया. वहीं कार्यक्रम में मौजूद मंत्री भी होटल परिसर को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए. वहीं बम और डॉग स्क्वॉड होटल की तलाशी में जुट गई

होटल में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बेढम को धमकी के बारे में बताया गया और उन्होंने तुरंत लोगों को होटल खाली करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि तीनों मंत्री इसके तुरंत बाद परिसर से चले गए. अतिरिक्त डीसीपी (दक्षिण) ललित शर्मा ने बताया कि बम और डॉग स्क्वॉड ने होटल की गहन तलाशी ली, लेकिन कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिला.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.