Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

इट्स हैपन ओनली इन बिहार! आधी रात को बीच सड़क पर IPS अधिकारी को भूले ड्राइवर और बॉडीगार्ड… जानें क्या है मामला

आमतौर पर यह अक्सर पढ़ने या सुनने को मिलता है कि कार्य करने के वक्त मोबाइल का उपयोग करना काफी खतरनाक हो सकता है. इसी मोबाइल के कारण जब किसी आईपीएस की जान खतरे में आ जाए और लापरवाही के कारण तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया जाए तो यह खबर बन जाती है. दरअसल हैरान कर देने वाली यह घटना बिहार के गया जिले से है. जहां पुलिसकर्मियों की मोबाइल में मशगूल रहने की लापरवाही एक आईपीएस के लिए भारी पड़ गई और उस आईपीएस को घनी अंधेरी रात में करीब दो किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा.

जानकारी के अनुसार बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस तीन और 17 के कमांडेंट और वरिष्ठ आईपीएस दीपक रंजन गुरूवार की रात राजधानी से गया जी जा रहे थे. रास्ते में उन्हें फ्रेश होने की जरूरत महसूस हुई. जिसके बाद उन्होंने अपने ड्राइवर को एक पेट्रोल पंप पर रुकने के लिए कहा. आईपीएस जब फ्रेश होने के लिए पेट्रोल पंप के वॉशरूम गए तो तीनों उनके साथ ही गए. आईपीएस जब फ्रेश होकर बाहर आए तो उनके दोनों बॉडीगार्ड और एक ड्राइवर ने उन्हें देखा और उनके आगे आगे चल दिए. हालांकि इस दौरान वह मोबाइल में मशगूल रहे.

मोबाइल में लगे रहे गार्ड्स और ड्राइवर

बताया जा रहा है कि मोबाइल में मशगूल रहने का आलम यह रहा कि उन तीनों में से किसी ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि गाड़ी से उतरे हुए आईपीएस वापस वाहन में बैठे हैं या नहीं? और घनी अंधेरी रात में बिना आईपीएस के बैठे ही सरकारी वाहन लेकर के तीनों वहां से चल दिए. अहम यह कि जब आईपीएस दीपक रंजन फ्रेश होने के लिए उतरे थे तो उन्होंने अपने मोबाइल के साथ ही अन्य सभी सामान वाहन में ही छोड़ दिया था. अब सामने कोई चारा नहीं देखते हुए दीपक रंजन उस अंधेरी रात में तकरीबन दो किलोमीटर तक पैदल चलते हुए स्थानीय टेहता थाने में पहुंचे.

2 KM दूर पैदल पहुंचे थाने

आईपीएस दीपक रंजन ने थाने में पूरी बात बताई. जिसके बाद टेहटा थाने की पुलिस एक्टिव हुई और थाने के आईपीएस को छोड़ने का फैसला किया गया. टेहटा थाने की पुलिस दीपक रंजन को लेकर रास्ते में आगे बढी. हालांकि इस दौरान स्थानीय थाने से आईपीएस के ड्राइवर और बॉडीगार्ड को भी सूचना दी गई. टेहटा थाने की गाड़ी जब आईपीएस को लेकर के जा रही थी इसी दौरान उनकी सरकारी गाड़ी से मुलाकात हो गई और टेहटा थाने की गाड़ी से उतरकर के आईपीएस फिर अपनी गाड़ी में बैठे और वहां से रवाना हो गए.

इस घटना के सामने आने के बाद पूरे प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि मोबाइल के कारण घोर लापरवाही बरतने वाले दोनों बॉडीगार्ड और ड्राइवर को निलंबित भी कर दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.