Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश
Header Ad

बरेठा में ट्राले ने तीन कारों, बाइक सवारों को कुचला, पुलिस ASI की पत्नी की मौत

0

बरेठा में ट्राले ने तीन कारों, बाइक सवारों को कुचला, पुलिस ASI की पत्नी की मौतबैतूल।

बैतूल-भोपाल नेशनल हाइवे पर बरेठा घाट में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। चढ़ाई के दौरान नीचे उतर रहे एक कंटेनर के पास होने का इंतज़ार कर रही तीन कारों और एक बाइक को पीछे से तेज़ रफ्तार ट्राले ने टक्कर मार दी।

 

हादसे में बाइक सवार महिला सुनीता भलावी की मौत हो गई। सुनीता पुलिस लाइन में रहती थीं और मृतका के पति सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) चिमनलाल भलावी जिला विशेष शाखा (DSB) में पदस्थ हैं। वे भी हादसे में घायल हुए हैं। ट्राला चालक मौके से फरार हो गया है।

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कारें एक-दूसरे से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस के मुताबिक, कार में सवार घायलों की फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि वे अपने साधनों से निजी अस्पतालों की ओर चले गए।

 

अब तक हादसे में सिर्फ एक ही व्यक्ति — एएसआई चिमनलाल — के घायल होने की पुष्टि हुई है, क्योंकि जिला अस्पताल, पाढर हॉस्पिटल और शाहपुर सीएचसी में कोई अन्य घायल नहीं पहुंचा है।

 

टीआई देवकरण डहरिया ने बताया कि मौके पर उपनिरीक्षक नीरज खरे और भानुप्रताप बुंदेला पुलिस बल के साथ भेजे गए हैं और यातायात व्यवस्था बहाल की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.