Logo
ब्रेकिंग
आखिर क्यों बदलती है दिवाली की डेट । जानिए 2036 तक की तारीख धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ...
Seva Mitra
Header Ad

इंदौर में सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती दीपाली डागा को मिला रवींद्रनाथ टैगोर नेशनल डायरेक्टर अवार्ड

0

बैतूल। बैतूल सहित पूरे मध्यप्रदेश में शिक्षा, संस्कार और अब शिक्षा में टेक्नोलॉजी के प्रभावी उपयोग की पहचान बना चुके सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती दीपाली निलय डागा को इंदौर के एसेंशिया लग्जरी होटल में आयोजित भव्य समारोह में इस वर्ष के प्रतिष्ठित रवींद्रनाथ टैगोर नेशनल डायरेक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम एक उपदेश मीडिया द्वारा आयोजित एजुकेशन एक्सीलेंस कॉन्क्लेव के अंतर्गत हुआ, जिसमें देशभर के स्कूल मालिक, प्रिंसिपल और के-12 एजुकेटर्स शामिल हुए।

सम्मान प्राप्त करने के साथ ही श्रीमती दीपाली निलय डागा ने पैनलिस्ट के रूप में लचीलापन और मानसिक स्वास्थ्य विषय पर अपने विचार भी साझा किए। कॉन्क्लेव में शिक्षा में टेक्नोलॉजी, स्मार्ट स्कूल सिस्टम, डिजिटल इंटीग्रेशन, स्कूल मैनेजमेंट, लीडरशिप और के-12 शिक्षा के भविष्य के रुझानों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल की ओर से स्कूल प्रिंसिपल डॉ. रीता बाजपाई की प्रभावशाली मौजूदगी और सार्थक योगदान ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। दोनों की सहभागिता ने स्कूल का उत्कृष्ट प्रतिनिधित्व करते हुए पूरे बैतूल जिले और सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.