Logo
ब्रेकिंग
Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... राहुल गांधी का छात्रों की गूँज Live यहां देखे Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्...
Header Ad

57 CSC सेंटरों पर कार्रवाई,ID की ब्लॉक

0

नियमों का पालन नहीं कर रहे 57 कॉमन सर्विस सेंटरों पर गिरी गाज

जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद हुई कार्यवाही

 

बैतूल। जिले में नियमों का पालन नहीं कर रहे कॉमन सर्विस सेंटरों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद जिले के 57 सीएससी सेंटरों की आईडी ब्लॉक कर दी गई है। इस कार्रवाई से जिलेभर के सीएससी संचालकों में हड़कंप मच गया है।

जिला प्रबंधक सीएससी बैतूल कमलेश रघुवंशी ने बताया कि शासन द्वारा सीएससी संचालन की अनुमति इस उद्देश्य से दी जाती है कि आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ निर्धारित दरों पर आसानी से मिल सके। लेकिन कई संचालकों ने केवल रजिस्ट्रेशन कराकर आईडी चालू कर ली और शासन के तय नियमों का पालन नहीं किया। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद जिलेभर में सीएससी केंद्रों का फिजिकल वेरिफिकेशन कराया गया।

– बिना दुकान और ब्रांडिंग के चल रहे थे सेंटर

जांच के दौरान सामने आया कि कई सीएससी केंद्र बिना स्थायी दुकान या कार्यालय के संचालित हो रहे थे। अनेक स्थानों पर न तो कॉमन ब्रांडिंग लगी थी और न ही अनिवार्य बैनर लगाए गए थे। सबसे गंभीर लापरवाही यह पाई गई कि अधिकांश केंद्रों पर शासन द्वारा निर्धारित सेवाओं का रेट चार्ट प्रदर्शित नहीं था, जिससे लोग तय दर से अधिक राशि चुकाने को मजबूर हो रहे थे।

– लेनदेन में भी मिली गड़बड़ी

जांच में कुछ मामलों में सीएससी आईडी के बजाय अन्य माध्यमों से लेनदेन किए जाने की बात भी सामने आई, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इन सभी अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए 57 सीएससी सेंटरों की आईडी ब्लॉक की गई।

– आगे केवल नियमों पर ही संचालन

जिला प्रशासन और सीएससी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि अब केवल वही सीएससी केंद्र संचालित होंगे जो सभी मानकों का पूर्ण पालन करेंगे। प्रत्येक केंद्र का स्थायी स्थान, फ्रेम में लगी मानक ब्रांडिंग, स्टेट लोगो, सीएससी आईडी, प्रमुख स्थान पर रेट चार्ट और वीएलई का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रहेगा।

– नियमों के साथ दोबारा चालू करने का देंगे मौका

जिन संचालकों की आईडी निरस्त की गई है, उन्हें सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर आवश्यक साक्ष्यों के साथ जिला प्रबंधक से संपर्क करना होगा। इसके बाद प्रकरणों की पुनः समीक्षा की जाएगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवा देने वाले केंद्रों को ही संचालन की अनुमति मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.