Logo
ब्रेकिंग
चांद और शुक्र की नजदीकी ने मोहा मन, 4 डिग्री के कोणीय अंतर पर दिखा अद्भुत नजारा Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत...
Header Ad

बैतूल के छात्र की रहस्यमयी मौत — ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में मोबाइल से खुल रहा बड़ा राज

0

 

ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्र बैतूल निवासी यशराज उइके की संदिग्ध हालात में हुई मौत अब नया मोड़ ले चुकी है। पुलिस को मिले कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) ने जांच की दिशा पूरी तरह बदल दी है। शुरुआत में जहां मौत को हादसा या अवसाद में खुदकुशी का मामला माना जा रहा था, वहीं अब मोबाइल में दर्ज आखिरी कॉल ने पुलिस को बड़ा सुराग दे दिया है।

पुलिस जांच के अनुसार, घटना से दो मिनट पहले यशराज ने जिस आखिरी नंबर पर कॉल किया, वह उसी लड़की का था जो उसके गांव की रहने वाली है और मेडिकल कॉलेज में उसी की क्लासमेट है। CDR से यह भी पता चला है कि परिवार के बाद सबसे ज्यादा कॉल इसी छात्रा को किए गए थे।

छत पर मिला मोबाइल, अब बना अहम सबूत

घटना के बाद यशराज का मोबाइल हॉस्टल (न्यू रविशंकर शुक्ल हॉस्टल) की तीसरी मंजिल की छत पर मिला था। यहीं से वह संदिग्ध हालात में नीचे गिरा था। पुलिस ने मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है, क्योंकि उसमें मौजूद चैट, नोट्स और कॉल रिकॉर्डिंग घटना का असली कारण उजागर कर सकती हैं।

दिनभर होती थी बातचीत

CDR से यह भी सामने आया है कि यशराज और उसकी क्लासमेट छात्रा के बीच हर दिन कई बार बात होती थी। परिवार से बातचीत के बाद यशराज ने सबसे ज्यादा कॉल उसी छात्रा को किए थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मौत से पहले हुई उस आखिरी कॉल में क्या बातचीत हुई थी।

सीन रीक्रिएशन में ‘कूदने’ का एंगल मजबूत

पहले पुलिस इस मामले को हादसा मान रही थी, लेकिन सीन रीक्रिएशन में यह स्पष्ट हुआ कि यशराज गिरा नहीं, बल्कि कूदा था। पुलिस ने छात्र की हाइट और वजन के मुताबिक पुतला बनाकर परीक्षण किया, जिसमें सुसाइड का एंगल मजबूत हुआ।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इंटरनल ब्लीडिंग

शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि यशराज की पीठ के बल गिरने से पेट में गंभीर चोट लगी थी, जिससे लिवर और अन्य अंगों को डैमेज हुआ तथा इंटरनल ब्लीडिंग उसकी मौत का कारण बनी। कोहनी में भी चोट के निशान मिले हैं।

पुलिस की जांच मोबाइल डेटा पर निर्भर

घटना किसी ने देखी नहीं। गिरने की आवाज सुनकर गार्ड्स मौके पर पहुंचे तो छात्र नीचे पोर्च में पड़ा मिला। ऐसे में अब जांच पूरी तरह तकनीकी और फॉरेंसिक साक्ष्यों पर टिकी है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल अनलॉक होते ही कई राज सामने आ सकते हैं, जो यह स्पष्ट करेंगे कि यशराज की मौत आत्महत्या थी या किसी दबाव का नतीजा।


 

Leave A Reply

Your email address will not be published.