Logo
ब्रेकिंग
फेल करने की धमकी देकर छात्राओं से किस करता था शिक्षक, हंगामे के बाद एफआईआर 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ...
Header Ad

Suicide सोनाघाटी रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, सिर धड़ से अलग मिला,आत्महत्या की आशंका

0

बैतूल। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सोना घाटी रेलवे पुल के पास रविवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां रेलवे ट्रैक के खंभा नंबर 846/20 के पास एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

 

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से हटवाकर बैतूल जिला चिकित्सालय की मर्चुरी में भेजा गया। सोमवार दोपहर करीब एक बजे मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसे सुरक्षित रखना संभव नहीं था, जिसके चलते पुलिस ने नगर पालिका की मदद से शव को दफना दिया।

 

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत होती है। शव के पास से ब्लू नेवी रंग की जींस, हरे रंग की चौकड़ीदार शर्ट और एक जोड़ी चप्पल बरामद की गई है। मृतक की जेब से कोई दस्तावेज या पहचान संबंधी वस्तु नहीं मिली। रेलवे ट्रैक के पास एक जोड़ी चप्पल भी रखी मिली है।

 

घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई है, क्योंकि युवक का सिर शरीर से अलग मिला है। हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है कि यह हादसा है या कोई अन्य कारण इससे जुड़ा है।

 

आसपास के थानों को सूचना भेजी गई है और गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच भी जारी है। पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त होते ही मामले की दिशा स्पष्ट हो सकेगी।

 

सोना घाटी रेलवे ट्रैक पर मिला यह अज्ञात शव फिलहाल कई सवाल खड़े कर रहा है, जिनके जवाब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.