Logo
ब्रेकिंग
हाईवे पर अचानक बिगड़ी ट्रक चालक की तबीयत, परिवहन चेक पॉइंट स्टाफ ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, ... दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से... एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया... झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला: सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सभी... दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार बैतूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, कलेक्टर ने फहराया तिरंगा आने वाली पीढी को सच्चे इतिहास से परिचित कराना आवश्यक - खंडेलवाल, विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर परिज...
Header Ad

हाईवे पर अचानक बिगड़ी ट्रक चालक की तबीयत, परिवहन चेक पॉइंट स्टाफ ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

0

बैतूल/मुलताई। भोपाल-नागपुर हाईवे पर मुलताई-ससुंद्रा स्थित परिवहन चेक पॉइंट बैतूल-1 के कर्मचारियों ने एक बीमार वाहन चालक को समय पर अस्पताल पहुंचाकर मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। इंदौर से माल लेकर हैदराबाद जा रहे चालक दिलीप लाडूर की चेक पॉइंट के पास अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने की जानकारी मिलते ही चेक पॉइंट प्रभारी अधिकारी डॉ. अनामिका कोली ने तत्काल स्टाफ को मदद के निर्देश दिए।

 

चेक पॉइंट के कर्मचारियों ने बिना देरी किए चालक को शासकीय अस्पताल मुलताई पहुंचाया, जहां उसे आपातकालीन उपचार दिया गया। उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर चालक को वापस चेक पॉइंट लाया गया।

 

स्टाफ ने चालक को भोजन भी कराया और उसकी तबीयत पूरी तरह सामान्य होने का इंतजार किया। स्वस्थ महसूस करने के बाद दिलीप लाडूर को सुरक्षित तरीके से आगे के सफर के लिए रवाना किया गया।

 

दिलीप लाडूर ने परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की तत्परता के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने पर समय पर मिली मदद से उन्हें बड़ी राहत मिली।

 

परिवहन विभाग की यह पहल इस बात का उदाहरण है कि सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन के साथ जरूरत के समय मानवीय संवेदनशीलता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.