Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

फेल करने की धमकी देकर छात्राओं से किस करता था शिक्षक, हंगामे के बाद एफआईआर

0

बैतूल के सारणी में एक सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्राओं से बैड टच और यहां तक कि उन्हें किस करने के आरोप सामने आने के बाद हंगामा मच गया। आरोपों से नाराज छात्राएं गुरुवार को जुलूस लेकर सारणी थाने पहुंचीं और शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने भी आरोपी शिक्षक सुनील चौधरी को निलंबित कर दिया है।

छात्राओं की शिकायत के अनुसार शिक्षक स्कूल में उनके साथ गलत तरीके से व्यवहार करता था। एफआईआर में एक 14 वर्षीय छात्रा ने आरोप लगाया है कि शिक्षक छात्राओं को बैड टच करता था, गाल पर किस करता था और कमर व छाती पर हाथ लगाता था। शिकायत में यह भी आरोप है कि शिक्षक अन्य छात्राओं के साथ भी इसी तरह की हरकत करता था। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक उन्हें शिकायत किसी को बताने पर कक्षा में फेल करने की धमकी देता था।

जुलूस लेकर थाने पहुंचीं छात्राएं

मामला सामने आने के बाद गुरुवार को छात्राएं स्कूल से बाहर निकलीं और जुलूस के रूप में सारणी थाने पहुंचीं। यहां छात्राएं थाना परिसर के सामने धरने पर बैठ गईं। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने भी स्कूल पहुंचकर विरोध जताया। छात्राओं के बयान पुलिस द्वारा लिए गए।

15 अगस्त की घटना के बाद शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि मामले की शिकायत 15 अगस्त की घटना के बाद सामने आई। बुधवार को कुछ पालक स्कूल पहुंचे थे और प्राचार्य से कार्रवाई की मांग की थी। स्कूल प्रबंधन ने शिक्षक को नोटिस जारी कर जांच कमेटी गठित की थी। इसके बाद गुरुवार को मामला फिर गरमा गया और छात्राएं थाने पहुंच गईं।

शिक्षकों ने भी दिया आवेदन

मामले में स्कूल के शिक्षकों ने भी पुलिस को आवेदन दिया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि विरोध के दौरान प्राचार्य के साथ धक्कामुक्की की गई और कुछ लोग जबरन स्कूल परिसर में घुस गए। शिक्षकों ने यह भी कहा है कि संबंधित शिक्षक ने छात्राओं के साथ कभी ऐसी हरकत नहीं की।

शिक्षक और परिजनों ने आरोपों से किया इनकार

शिक्षक सुनील चौधरी से संपर्क नहीं हो सका। उनका फोन बंद मिला। उनके परिजनों ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि सुनील चौधरी बच्चों की पढ़ाई को लेकर सख्त हैं और उनकी करीब 27 साल की सेवा है। परिजनों ने पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित बताया है।

छात्राओं ने कैमरे के सामने बयान नहीं दिया

मामले में छात्राओं और उनके परिजनों से भी पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। इसलिए एफआईआर में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

पुलिस ने दर्ज किया पॉक्सो केस

सारणी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 0260/2026 दर्ज किया है। शिक्षक के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराओं 7, 8, 9 और 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस छात्राओं के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है।

शिक्षक निलंबित

मामला दर्ज होने के बाद जनजातीय कार्य विभाग ने प्राथमिक शिक्षक विज्ञान सुनील चौधरी को मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय शाहपुर निर्धारित किया गया है। एफआईआर दर्ज,सस्पेंड किया

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.