Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

भोपाल में देश का पहला ग्रीनरी बस स्टॉप हुआ लॉन्च

भोपाल। देश के पहले ग्रीनरी से निर्मित बस स्टॉप का भव्य लोकार्पण महापौर मालती राय ने रेतघाट चौराहे, कुदसिया पार्क के निकट किया। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड द्वारा निर्मित यह अनोखा बस स्टॉप पर्यावरण संरक्षण और शहर की सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया है। ग्रीनरी बस स्टॉप की खासियत ये की इसको स्टील स्ट्रक्चर पर डिजाइन किया गया है, बस स्टॉप हरियाली से सुसज्जित है। पर्यावरण के अनुकूल निर्माण, जिससे शहर में हरित क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

आकर्षक विद्युत साज-सज्जा, जो इसे रात में भी खूबसूरत बनाए रखेगा। देश में अपनी तरह का पहला बस स्टॉप, जो अन्य शहरों के लिए भी एक मिसाल बनेगा। लोकार्पण समारोह में महापौर परिषद के सदस्य राजेश हिंगोरानी, मनोज राठौर, आर.के. सिंह बघेल, जगदीश यादव, जोन अध्यक्ष विनीता सोनी, पूजा शर्मा नगर निगम और BCLL के अधिकारी मौजूद थे।

महापौर मालती राय ने कहा,यह ग्रीन बस स्टॉप पर्यावरण के अनुकूल परिवहन अवसंरचना का उदाहरण है। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।भोपाल नगर निगम और BCLL भविष्य में ऐसे अधिक ग्रीन बस स्टॉप विकसित करने की योजना पर काम कर रहे हैं, जिससे शहर अधिक स्वच्छ, हरा-भरा और आधुनिक बन सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.