Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

मुझे मेरी प्रेमिका से मिलवा दो, नहीं तो थाने में फांसी लगा लूंगा..जिद पर अड़ा युवक परेशान हो गई पुलिस

कोरबा : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्यार और फिर मुलाकातें…दो अजनबी लड़का लड़की इंस्टाग्राम पर एक दूसरे के इतने करीब आ गए घरवालों से छुप-छुप कर मिलने लगे। लेकिन दोनों की मुलाकातों की जानकारी जैसे ही युवती के घरवालों को लगी तो उन्होंने इस पर आपत्ति जताई और मुलाकातों पर रोक लगा दी। ऐसे में युवक पुलिस थाने पहुंचा और युवती के परिजनों को मनाने की गुहार लगाते हुए प्रेमिका से मिलवाने की मांग की। हद तो तब हो गई जब वह मांग पूरी नहीं होने पर थाने में ही खुदकुशी कर लेने की बात कहने लगा। पुलिसकर्मी युवक को समझाइश देने का प्रयास करते रहे लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। आखिरकार पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

बेहद हैरान कर देने वाली घटना सिविल लाइन की है। जहां थाना प्रभारी प्रमोद डरसेना किसी जरूरी काम से निकल रहे थे कि वह एक युवक सामने जा खड़ा हुआ। थानेदार भी कोई गंभीर बात होने की सोच थाने के भीतर आ गए। उन्होंने युवक से थाना आने की वजह पूछी। इस दौरान युवक ने जो बात कही वह चौंकाने वाली थी उसने अपना नाम आशुतोष शर्मा निवासी रीवा मध्य प्रदेश बताया और कहा कि वह कोसाबाड़ी स्थित फर्नीचर दुकान में काम करता है।

युवक ने बताया कि उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक युवती से हुई थी। वह एक दूसरे से मिलने जुलने लगे थे जिसकी जानकारी युवती के परिजनों को हो गई। अब युवती के परिजन उनके मिलने जुलने पर आपत्ति जाता रहे हैं जिससे वह परेशान है। उसने परिजनों से बचने और प्रेमिका से मिलवाने की मांग की है। उसकी यह अजीबोगरीब मांग सुन पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने युवक को समझाइश दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.