Logo
ब्रेकिंग
बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके
Header Ad

पंजाब में आने वाले दिन और भी खतरनाक! मौसम तोड़ सकता है अब तक के सारे Record

अमृतसर : जून माह मे गर्मी ने सुबह से लेकर शाम तक लोगों के पसीनें छुड़ा दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन का अधिकत्तम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्यिस आंका गया। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर प्रंड गर्मी के बीच ऐसी स्थित बन चुकी थी कि मानो तापमान 47 डिग्री सैंलियस के बीच रहा हो।

ग्लोबल वार्मिंग है मौसम की तबदीली का कारण
विशेषज्ञों का कहना है कि ये सारी सिथित ग्लोबल वार्मिंग के कारण हुई है और लोगों ने ज्यादा से ज्यादा वृक्ष ना लगाए तो स्थित और भयावह होगी, ये तय है। बता दें कि जिस प्रकार से मनुष्य ने जंगलों का काटकर वातावरण को जो नुक्सान पहुंचाया है, उसको ठीक करने के लिए 5 लाख करोड़ वृक्ष और लगाने होगें। परंतु अभी तक जिस रफतार से नए वृक्ष लगाए जा रहे है, उससे ये आंकडा छूने में ही कई वर्षों लग जाएंगे। वहीं इस दौरान ग्लोबल वार्मिग के चलते सिथित कितनी भयानक होगी? ये शायद यहां बताने की जरूरत नहीं है।

गर्मी के कारण लोग व पर्यटक दिखे काफी आहत
सुबह से लेकर शाम तक गर्मी के कारण हालात काफी दयनीय व चिंताजनक बने हुए थे। इस समय दौरान लोगों के घरों में ए.सी भी मानो फेल ही साबित हो रहे थे। गर्मी के कारण अधिकांश लोग तो घरों मे ही दूबकने को मजबूर हुए थे। वहीं दोपहर को गर्मी के कारण स्थानीय लोग व पर्यटक काफी आहत दिखे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.