Logo
ब्रेकिंग
दुबई से पति को तलाशते हुए सतना पहुंची महिला: महिला थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत 🛕 खैरागढ़ के जमातपारा में 300 साल पुराना बनबिहारी मंदिर: कृष्ण भक्ति और रियासतकालीन इतिहास का संगम Durg News: दिव्यांगता को बनाया ताकत, दुर्ग के दृष्टिबाधित शिक्षक अवतार गुप्ता ने की डिजिटल एक्सेसिबि... Chhattisgarh BJP News: रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंग... Guru Balakdas Jayanti: पंडरिया में धूमधाम से मनी गुरु बालकदास की 221वीं जयंती, 30 गांवों में निकली भ... NTPC Korba Blackout: एनटीपीसी कोरबा की सभी 7 यूनिट्स एक साथ ट्रिप, 7 राज्यों में गहराया बिजली संकट Jashpur News: 850 साल पुराने रियासतकालीन बालाजी मंदिर में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, राजपरिवार ने झु... CGPSC State Service Exam: कम अभ्यर्थियों के चयन पर सीजीपीएससी का स्पष्टीकरण, 21 सितंबर से साक्षात्का... रायगढ़ जिले के लिए गौरव का पल: प्राथमिक शाला सेमरा की दो शिक्षिकाएं राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम... रायपुर में शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह: 63 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, 4 को मिला स्मृति ...
Header Ad

कुएं में मिला 57 वर्षीय व्यक्ति का शव, दो दिन से था लापता; छाता और दोनों जूते मिले, हादसे की आशंका

0

बैतूल। कोतवाली थाना क्षेत्र की खेड़ी पुलिस चौकी के अंतर्गत भड़ूस गांव में सोमवार देर रात एक 57 वर्षीय व्यक्ति का शव खेत में बने कुएं से बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी राजेश पिता जयराम पवार के रूप में हुई है। राजेश 8 अगस्त की देर रात करीब 11 बजे घर से बिना बताए निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन राजेश का कोई पता नहीं चला। सोमवार को परिजनों ने खेड़ी पुलिस चौकी पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी बीच परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश करते हुए गांव के आसपास के खेतों में पहुंचे। प्रदीप सरन्नेकर के खेत में बने कुएं के पास राजेश का छाता दिखाई दिया। इससे परिजनों को कुएं में गिरने की आशंका हुई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं में तलाश कराई गई। कुछ देर बाद राजेश का शव कुएं से बाहर निकाला गया। शव निकालने के दौरान कुएं में उसके दोनों जूते भी मिले। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस की प्राथमिक जांच में इसे दुर्घटना माना जा रहा है।

राजेश के दो बेटे हैं, जो खेती का काम करते हैं। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

हालांकि पुलिस अभी घटना को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। राजेश कुएं में किन परिस्थितियों में गिरा, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस दुर्घटना के साथ ही घटना के अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह और परिस्थितियां अधिक स्पष्ट हो सकेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.