Logo
ब्रेकिंग
पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला
Header Ad

आमला में डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

0

Betul(दिलीप पाल की रिपोर्ट):-  बैतूल के आमला में बीती रात एक ऑनलाइन कंपनी के डिलीवरी बॉय की रेलवे पटरी पर सिर कटी लाश मिली है। आशंका है कि उसने पटरी पर सिर रखकर आत्महत्या कर ली।।उसका सिर और धड़ कमानी पुलिया आमला के पास रेल पटरी पर बंटा मिला। मृतक की पहचान आज सुबह 21 वर्षीय नकुल कटारिया, वार्ड नंबर तीन, आमला के कसारी मोहल्ला निवासी के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार, नकुल कटारिया ऑनलाइन शॉपिंग की डिलीवरी का काम करता था। वह एक बड़े भाई और एक छोटे भाई का भाई था। उनके पिता कसार बर्तन बनाने का काम करते हैं। जांच अधिकारी रामेश्वर सिंह राजपूत के अनुसार, नकुल आठ बजे दुकान से निकला था। साढ़े नौ बजे ट्रेन पायलट ने घटना की सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने तुरंत पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पटरी से शव बरामद किया गया। रात में युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। आज शुक्रवार सुबह परिजनों ने नकुल के हाथ पर लिखे नाम से उसकी पहचान की। फिलहाल उसकी आत्महत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है।

आशंका जताई जा रही है की युवक ने पटरी पर सिर रखकर आत्महत्या की। घटना इतनी गंभीर थी कि सिर अलग हो गया। जांच में जुटी पुलिस के मुताबिक युवक अगर ट्रेन के आगे कूदता तो उसका शरीर क्षत विक्षत हो जाता । लेकिन वह पटरी पर लेट गया होगा। ट्रेन के पायलट ने भी उसे पटरी पर लेटा हुआ देखकर रेल स्टेशन प्रबंधक को सूचना दी थी।

 

आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, हालांकि प्रारंभिक आशंका के अनुसार यह कर्ज से जुड़ी हो सकता है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है।

मौके पर पुलिस जांच कर रही है और आगे की जानकारी जुटा रही है। स्थानीय लोग और परिवार इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.