Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

पंजाब की सरकारी बसों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नए Order जारी

चंडीगढ़: पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने गुरुवार को पंजाब रोडवेज और PRTC के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में नई बसों की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उल्लेखनीय है कि पनबस  में 606 और PRTC में 656 नई बसें शामिल की जाएंगी। इसके साथ ही 100 मिनी बसें भी खरीदी जाएंगी, ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आवागमन सुचारू हो सके।

वीरवार को यहां पंजाब रोडवेज और पी.आर.टी.सी. के अधिकारियों के साथ नई बसों की खरीद संबंधी चल रही प्रक्रिया की समीक्षा के लिए रखी गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की जनता को बेहतर सरकारी बस सेवा प्रदान करने की दिशा में किए गए प्रयासों के चलते लोगों का सरकारी बस सेवा में विश्वास दोबारा बहाल हुआ है। इसी के परिणामस्वरूप प्रति किलोमीटर के हिसाब से सरकारी बसों की आमदनी में वृद्धि दर्ज की गई है।

ट्रांसपोर्ट मंत्री ने अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि पुरानी बसों के खराब होने से पहले नई बसों की खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। इस बैठक में PRTC के मैनेजिंग डायरेक्टर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, पंजाब रोडवेज के डायरेक्टर राजीव गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.