Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

जीतू पटवारी बोले- अगर मुझे “मूर्ख” कहने से BJP की गरिमा बढ़ती है तो गाली देते रहे!

0

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल की न्यू मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों से मुलाकात की। इस मौके पर जीतू ने जीएसटी सुधारों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। जीतू पटवारी ने कहा कि  “भारतीय जनता पार्टी बचत का नहीं, बल्कि जनता से लूट और झूठ का उत्सव मना रही है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से एक ही दर आसान, पारदर्शी और सरल जीएसटी चाहती थी। लेकिन भाजपा सरकार ने मल्टी-स्लैब जीएसटी लागू कर 5%, 12%, 18% और 28% जैसी जटिल दरें थोप दीं। इन दरों से आम जनता और व्यापारी वर्ग को भारी नुकसान झेलना पड़ा। आज उन्हीं सुधारों को उत्सव बताकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।”आठ साल पहले ढोल बजाकर नरेंद्र मोदी ने जीएसटी लगाया था।

पटवारी ने साफ किया कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पर दबाव बनाया कि जनता और व्यापारी हितों को देखते हुए जीएसटी को सरल और कम किया जाए। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार से मांग की कि अब तक जनता से वसूली गई भारी-भरकम राशि वापस की जाए।

वहीं बीजेपी के गौ माता सम्मान की बातों पर जीतू ने करारा हमला बोला। पटवारी ने कहा कि बीजेपी ने  जिंदा गाय के मांस पर जीरो फीसदी टैक्स लगाकर धोखा किया  है।  इसका सीधा मतलब है कि गाय कटवाने के लिए बीजेपी प्रोत्साहित कर रही है।

इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष भोपाल शहर प्रवीण सक्सेना, विधायक आतिफ अकील, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजीव सक्सेना, ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनोखी मानसिंह पटेल के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.