Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

नीमच में चंबल नदी में डूबा मजदूर, एनडीआरएफ कर रही तलाश…

0

नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले के खिमला गांव के पास जल जीवन मिशन के तहत दिलीप बिल्डकॉन कंपनी द्वारा प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। गुरुवार दोपहर को रामपुरा निवासी एक मजदूर चंबल नदी में डूब गया। देर रात तक शव की तलाश की जाती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।

रामपुरा थाना प्रभारी विजय सागरिया ने बताया कि अंधेरा अधिक हो जाने के कारण खोज अभियान रोकना पड़ा। अब शुक्रवार सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी। जानकारी के अनुसार, जिले में घरों तक नल से पानी पहुँचाने के लिए चंबल नदी से पाइपलाइन बिछाने का काम दिलीप बिल्डकॉन कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इसके तहत खिमला के पास नदी के बीच में एक प्लांट का निर्माण कार्य जारी है।

गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे समीर (20) पुत्र शेख सलीम, निवासी रामपुरा, खाना खाने के बाद नहाने के लिए चंबल नदी में कूद गया। कुछ देर बाद जब वह दिखाई नहीं दिया, तो अन्य मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर रामपुरा टीआई विजय सागरिया मौके पर पहुँचे और एनडीआरएफ टीम को बुलाया। नाव और स्टीमर की मदद से शव की तलाश शुरू की गई, लेकिन रात तक कोई सुराग नहीं मिला। अब शुक्रवार सुबह दोबारा खोज अभियान चलाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.