Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

‘नहीं ट्रैक्टर देंगे तो नहीं होगा निकाह’, दूल्हे ने शादी में किया बवाल, फिर जो हुआ…

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक दूल्हे ने शादी के दौरान दहेज में ट्रैक्टर की डिमांड कर दी. इसके बाद दोनों परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई और शादी टूट गई. यह घटना बिजनौर की जन्नत कॉलोनी की है. वहीं, ये मामला पुलिस तक भी पहुंचा. लड़की पक्ष की ओर से मिली शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है.

लड़की पक्ष के मुताबिक, पांच जुलाई शनिवार को बिजनौर की जन्नत कालोनी निवासी इफ्तेकार अहमद की बेटी फातिमा की बारात आनी थी. शादी की सभी तैयारियां हो चुकी थीं. तीन जुलाई को दुल्हन फातिमा के परिवार वालों ने दहेज का सारा सामान दूल्हे अनस के घर भिजवा दिया. लेकिन दूल्हा अनस के परिजन ने दहेज में ट्रैक्टर की मांग रख दी.

दूल्हे की मांग सुनकर दुल्हन फातिमा के पिता इफ्तेकार ने कहा कि हमने दहेज में पहले ही छह लाख से ज्यादा का सामान दे दिया है, अब ट्रैक्टर की मांग पूरी करना हमारे बस की बात नहीं है. इस बात से दूल्हा और उसके परिवार वाले नाराज हो गए और वो रिश्ता तोड़ने की बात कहने लगे. इस पर दुल्हन के पिता इफ्तेकार ने पुलिस थाने में पहुंच कर लड़केवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

अचानक दहेज में ट्रैक्टर की डिमांड

अनस के परिजनों ने अचानक दहेज में एक ट्रैक्टर की मांग रख दी. फातिमा के पिता इफ्तेकार ने यह मांग पूरी करने में असमर्थता जताई और कहा कि उनकी हैसियत से बाहर है. इस बात से नाराज होकर दूल्हे अनस के परिवार वालों ने लड़की पक्ष से नाराजगी जताई और फातिमा के लिए कोई और लड़का देखकर निकाह करने को कह दिया. इसी कहासुनी में मामला इतना बिगड़ गया कि शादी हाथापाई और मारपीट में बदल गई. इस दौरान दोनों पक्षों के दस से अधिक लोग चोटिल हो गए.

दूल्हे का निकाह से इनकार

मारपीट के बाद दूल्हे अनस ने निकाह करने से इनकार कर दिया. इसके बाद दुल्हन फातिमा के पिता इफ्तेकार ने तुरंत पुलिस थाने पहुंचकर दूल्हे अनस और उसके सात परिवार वालों के खिलाफ दहेज मांगने की शिकायत दर्ज करा दी.

दुल्हन के परिवार का दर्द

फातिमा के पिता इफ्तेकार ने बताया कि शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. घर के बाहर शामियाने और मंडप सजे हुए थे, मेहमान भी पहुंच चुके थे. हलवाई खाने-पीने का सामान तैयार कर रहे थे. ऐन वक्त पर शादी टूटने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी उठानी पड़ रही है.

फातिमा की मां शहाना ने बताया कि यदि ट्रैक्टर की मांग आठ महीने पहले रिश्ते तय होते समय की गई होती, तो वे किसी तरह इंतजाम कर लेते, लेकिन एक दिन में ट्रैक्टर खरीदना उनके लिए असंभव था. उन्होंने यह भी बताया कि उनके पति इफ्तेकार दिल के मरीज हैं और बेटी फातिमा भी गहरे सदमे में है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.