Logo
ब्रेकिंग
घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल
Header Ad

Punjab के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ने को लेकर आई नई Update, पढ़ें…

0

चंडीगढ़: पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने हालात बेहद गंभीर बना दिए हैं। इसी कारण प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों में 7 सितंबर तक छुट्टियों का ऐलान किया गया है। सरकार के आदेशों के मुताबिक अब राज्य के स्कूल 8 सितंबर को खुलने हैं, लेकिन पंजाब में बने तबाही जैसे हालातों को देखते हुए छुट्टियों में फिर से बढ़ोतरी की जा सकती है। क्योंकि जो स्कूल बाढ़ की चपेट में आए हैं, उनमें अभी भी पूरी तरह पानी भरा हुआ है और जहां से पानी उतर गया है, वहाँ कीचड़ जमा है।

इस दौरान यह चर्चा भी चल रही है कि जिन इलाकों में बाढ़ आई है, वहाँ के स्कूलों में छुट्टियाँ और बढ़ाई जा सकती हैं। उल्लेखनीय है कि पंजाब में अभी भाखड़ा डैम और अन्य डैमों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा पोंग डैम का जलस्तर खतरे के निशान से 14 फीट ऊपर चला गया है।

इस खतरे के बीच पंजाब के कई इलाकों में दोबारा पानी भरने की आशंका है। साथ ही मौसम विभाग ने भी राज्य में बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसे देखते हुए पंजाब सरकार स्कूलों की छुट्टियाँ बढ़ाने का फैसला ले सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.