Logo
ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
Header Ad

शादी का सफर बन गया आखिरी दो दोस्तों की मौत,घर के बाहर खेल रही 6 साल की बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचला

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही 6 साल की बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। वहीं एक दूसरी घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से शादी में जा रहे 2 दोस्तों की मौत हो गई है। एक युवक गंभीर घायल है, घायल युवक का अभी इलाज चल रहा है।

6 साल की बच्ची को ट्रैक्टर ने मार दी टक्कर

घोड़ाडोंगरी तहसील के हीरावाड़ी गांव में ट्रैक्टर ने 6 साल की बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची के शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि हीरावाड़ी गांव में ट्रैक्टर ने घर के बाहर खेल रही 6 साल की बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में आकांक्षी धुर्वे की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी घटना में शादी में जा रहे दो दोस्तों की हुई मौत

घोड़ाडोंगरी तहसील के जुवाड़ी गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 2 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घोड़ाडोंगरी पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 8 बजे दोनों युवकों के शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया।

घोड़ाडोंगरी पुलिस ने दी मामले की जानकारी 

घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के एएसआई संतकुमार परतेती ने बताया कि जुवाड़ी गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बैतूल के भग्गूढाना निवासी अमन और ऋषि पवार की मौत हो गई। बाइक सवार एक युवक हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गया। घोड़ाडोंगरी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है की बाइक सवार बैतूल से शादी में शामिल होने पाथाखेड़ा जा रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.