Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

गम में बदली खुशियां, बारात लेकर जा रहे दूल्हे की कार पलटी, मची चीख पुकार

रायसेन : रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें एक बारात की कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दूल्हा समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब बारात सुल्तानगंज के घोघरी गांव से खुरई जिला सागर जा रही थी। तभी एक कार सुल्तानगंज से बेगमगंज सड़क पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से निकाल कर बेगमगंज सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दूल्हा संतराम चढ़ार पिता हेमराज को खुरई शादी के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं चालक की हालत गंभीर होने के कारण उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। इस हादसे ने बारात की खुशियों को अचानक से गम में बदल दिया। गनीमत रही कि समय रहते घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी जान बचाई जा सकी।

हादसे के बाद दूल्हे के परिवार में चिंता की लहर है। दूल्हे के पिता हेमराज ने बताया कि उनका बेटा पूरी तरह से ठीक है और शादी में शामिल होने के लिए खुरई पहुंच गया है। पुलिस ने बताया कि वहीं चालक के परिवार वाले उसकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.