Logo
ब्रेकिंग
महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू
Header Ad

MP में शिवपुरी नगर पालिका के सभी 18 पार्षदों के इस्तीफे अमान्य, बची अध्यक्ष की कुर्सी

0

शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में भाजपा शासित नगर पालिका के अध्यक्ष के खिलाफ पार्टी के ही आधे पार्षदों के विरोध को झटका लगा है। अविश्वास प्रस्ताव को मजबूरन वापस लेने के बाद अब उनके सामूहिक इस्तीफे को भी कलेक्टर ने अमान्य कर दिया है। ऐसे में फिलहाल जहां नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा की कुर्सी से खतरा टल गया है वहीं भाजपा को भी पार्षदों को मनाने का समय मिल गया है।

शिवपुरी नगर पालिका में ढाई माह से चल रहा विवाद प्रदेश सरकार व भाजपा संगठन के लिए मुश्किल बन गया है क्योंकि यहां नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा के ही आधे से ज्यादा पार्षदों के साथ कुछ कांग्रेसी व निर्दलीय पार्षद लामबंद हैं। पार्टी पदाधिकारी लगातार उन्हें संतुष्ट करने के लिए कई बैठकें कर चुके हैं फिर भी 26 पार्षदों ने नपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.